प्रसिद्ध अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन

फ़िल्म और टीवी की मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का आज 63 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनकी दोनों किडनी काफी कमजोर हो गयी थीं और लंबे समय से वो हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाया करती थीं। रीता जी पिछले दस दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा।
अपने तीन दशक लंबे करियर में रीता भादुड़ी 30 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों के अलावा लगभग 70 फ़िल्मों में काम किया है। टीवी शो छोटी बहू, कुमकुम, साराभाई वर्सेस साराभाई, अमानत, एक महल हो सपनों जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया, वहीं रीता भादुड़ी सवान को आने दो, विश्वनाथ, अनुरोध, क्या कहना और दिल विल प्यार व्यार जैसी फ़िल्मों में दिखाई दीं।