अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

बॉलीवुड एक्टर और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे।
जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर से बरामद किया गया है। मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत का शव पंखे से लटका मिला। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सलियन ने भी आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने 14वें माले से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
अब सुशांत सिंह के आत्महत्या करने की खबर ने पूरे बॉलीवुड में सबको शॉक्ड कर दिया है। सुशांत सिंह की आत्महत्या का कारण ड‍िप्रेशन बताया जा रहा है।