भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज आयोजित वार्षिक वायु सेना दिवस परेड के मौके पर नए वायुसेना ध्वज का अनावरण किया।
भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रकट करने के लिए, अब एक नया भारतीय वायुसेना ध्वज बनाया गया है। अब एनसाइन के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल करने से प्रतिबिंबित होगा।
![](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2023/10/Air-Chief-Marshal-VR-Choudhary-unveiled-the-new-flag-of-the-Indian-Air-Force.jpeg)
आईएएफ क्रेस्ट के शीर्ष पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक सिंह और उसके नीचे देवनागरी में ‘सत्यमेव जयते’ शब्द हैं। अशोक सिंह के नीचे एक हिमालयी ईगल है जिसके पंख फैले हुए हैं, जो भारतीय वायुसेना के युद्ध के गुणों को दर्शाता है। हल्के नीले रंग का एक वलय हिमालयी ईगल को घेरे हुए है, जिस पर लिखा है ‘भारतीय वायु सेना’।
भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ हिमालयी ईगल के नीचे देवनागरी के सुनहरे अक्षरों में अंकित है। आईएएफ का आदर्श वाक्य भगवद गीता के अध्याय 11 के श्लोक 24 से लिया गया है और इसका अर्थ है ‘वैभव के साथ आकाश को छूना’।