इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्यौहारों में 15 सितंबर को प्रदोष का व्रत है, इस व्रत में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। 17 सितंबर को पितृ मोक्ष अमावस्या है। इस दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। जिनको अपने पूर्वजों के मृत्यु का दिन ज्ञात नहीं है, उन सभी पूर्वजों का तर्पण पितृ मोक्ष अमावस्या को कर दिया जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग एक ऐसा योग है, जिसमें किए हुए कार्यों के सफलता  की संभावना अधिक होती है। इस सप्ताह 14 सितंबर को प्रातःकाल से 1:05 बजे दिन तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इसके अलावा 15 तारीख को सूर्योदय से 12:36 बजे दिन तक भी सर्वार्थ सिद्धि योग है।

ज्योतिष के अनुसार भद्रा के समय शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस सप्ताह भद्रा 15 सितंबर को रात्रि 8:22 बजे से 16 सितंबर को प्रातःकाल 7:31 बजे तक रहेगा तथा 20 सितंबर को रात्रि 8:36 बजे से 21 सितंबर को प्रातःकाल 7:13 बजे तक रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 14 तारीख अच्छी है। 15 की दोपहर तक का समय भी अच्छा है। 15 तारीख के दोपहर के बाद से 16 एवं 17 तारीख का समय सामान्य है। 18 तारीख आपके लिए अच्छी नहीं है। 18 तारीख के सायंकाल से 19 तारीख तक का समय अच्छा नहीं है। 20 तारीख अच्छी है। 19 या 20 तारीख को आपके अपने पत्नी या पति से, अविवाहित लोगों को उनके महिला या पुरुष मित्र से बहुत अच्छे वार्तालाप होंगे। आपका भाग्य आपकी मुट्ठी में रहेगा। आपके शत्रु आप से परास्त होंगे। परंतु इसमें आपको काफी खर्च करना पड़ेगा आपके बच्चों से आपको बहुत सुख मिलेगा। आपको मंगल ग्रह के मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है, परंतु 19 तारीख को दोपहर के बाद से 20 तारीख ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपके अंदर आत्म बल की कमी आ सकती है। माता जी की तरफ से एवं जनता का आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई इस सप्ताह बहुत अच्छी चलेगी। लॉकडाउन का उस पर असर  कम दिखेगा। आपके दुश्मन सर उठाने लगेंगे। उनसे आपको सावधान रहना पड़ेगा। यह सभी दुश्मन आपके प्रयासों से ही या आपके बगैर प्रयासों के भी समाप्त हो जाएंगे। आपको भगवान शिव एवं नंदी की पूजा करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। 15 तारीख के दोपहर के बाद से 16 एवं 17 तारीख तक का दिन बहुत अच्छा है। 18 एवं 19 तारीख अच्छी है। 20 तारीख सामान्य है। नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य हो जावेंगे। कुंवारे लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आने अब प्रारंभ हो जाएंगे। अगर वे प्रयास करेंगे तो सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच में उनकी शादी भी हो जाएगी। माता जी का आपको अत्यंत प्यार एवं आशीर्वाद मिलेगा। आपके अहंकार का बढ़ने का योग हैं। कृपया उस पर कंट्रोल करें। माता एवं पिता के आवश्यक रूप से चरण स्पर्श करें तथा उनसे आशीर्वाद लें। अगर वह दूर हैं दूरभाष पर उनसे बात कर करके आशीर्वाद प्राप्त करें। अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र की पूजा अर्चना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। पूरे सप्ताह आपको शुभ संदेश मिलते रहेंगे। धन की प्राप्ति भी संभव है। बड़े भाई या पिताजी का अत्यंत स्नेह मिलेगा। भाग्य सामान्य रहेगा। अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं तो उस से आपको मुक्ति मिलना प्रारंभ हो जावेगी। आपके शत्रु मित्र के रुप में बदलने लगेंगे। महामृत्युंजय मंत्र का 12000 बार जाप करवाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 14 एवं 15 की दोपहर तक अच्छी नहीं है। 15 की दोपहर के बाद से एवं 16 एवं 17 तारीख अत्यंत अच्छी है। 18, 19 एवं 20 तारीख सामान्य है। यह संभव है कि आपके मन में कुछ मानसिक संताप हो। परंतु वह वास्तविकता नहीं होगा अर्थात किसी झूठी बात को लेकर के आप मानसिक भ्रम में रहेंगे। धन की आने की संभावना है। पुत्र पुत्रियों से सुख मिलेगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं। सभी प्रकार के दोषों को दूर करने के लिए मां गायत्री की आराधना करें।

कन्या राशि
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक आपके लिए सामान्य है। 15 की दोपहर के बाद से 16 एवं 17 ठीक नहीं है। 18 एवं 19 अच्छी है। 20 तारीख सामान्य है। माता का अत्यंत प्यार आपको मिलेगा। पिताजी से किसी बात पर विरोध हो सकता है। पत्नी के साथ कठोर वार्तालाप हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करें तथा एकादशी का व्रत करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 14 एवं 15 तारीख दोपहर तक बहुत अच्छी है। 15 की दोपहर के बाद से 16 एवं 17 तारीख सामान्य है। 18 जून एवं 19 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा नहीं है तथा 19 तारीख के दोपहर के बाद से 20 तारीख तक बहुत अच्छा समय है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का भी योग है। आपके सभी शत्रु आपसे परास्त होंगे, परंतु कोई धनवान व्यक्ति आपका शत्रु बना रहेंगा। भाग्य सेआपको सामान्य रूप से मदद मिलेगी। अर्थात न बहुत अच्छी और ना बहुत खराब। एकादशी का व्रत रखें। भगवान शिव की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय सामान्य है। 15 की दोपहर के बाद से 16 एवं 17 तारीख बहुत अच्छी है । 18 एवं 19 तारीख सामान्य है। 19 की दोपहर के बाद से एवं 20 तारीख का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। पुत्र एवं पुत्रियों से सामान्य सुख मिलेगा।धन प्राप्ति का योग है। सत्यनारायण भगवान का व्रत रखें तथा कथा सुनें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 14 एवं 15 तारीख ठीक नहीं है। 16 एवं 17 तारीख सामान्य है। 18 एवं 19 अच्छी है। 20 तारीख सामान्य है। राशि के जातक जो ठेके या सप्लाई का काम करते हैं या और कोई सरकार से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। अगर वह प्रयास करेंगे तो उनके सभी बिल पास हो जाएंगे। जनता में आप का दबदबा बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में खराबी होने की संभावना है। बेलपत्र की जड़ पास में रखें तथा लाल पदार्थों का दान करें। चंद्र राशि राशिफल देखने वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का ध्यान रखना आवश्यक है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 15 को दोपहर के बाद से तथा 16 एवं 17 तारीख अच्छी नहीं है। 18 एवं 19 तारीख अच्छी है तथा 20 तारीख सामान्य है। भाग्य अच्छा है। पत्नी का अच्छा सुख मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। परंतु हो सकता है की शरीर के कुछ अंगों में पीड़ा हो। अपने आक्रोश पर काबू रखें अन्यथा इसके खराब परिणाम आपको मिल सकते हैं। माता पिता के प्रात: काल में पैर छुए तथा उनसे आशीर्वाद लें। अगर वह दूर हैं तो फोन से ही आशीर्वाद लें। अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम करके ही घर से निकलें।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के प्रारंभिक दिन अच्छे नहीं हैं। 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 15 तारीख की दोपहर के बाद से अच्छा समय प्रारंभ हो रहा है। जो 17 तारीख तक रहेगा। 18 तारीख एवं 19 तारीख की दोपहर तक का समय खराब है। 20 तारीख का  समय ठीक है।पुत्र एवं पुत्री से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पारिवारिक  स्थिति अच्छी रहेगी। चंद्र राशि से राशिफल देखने वाले कृपया साढ़ेसाती के प्रति सावधान रहें। शनि महाराज के मंदिर में जाकर उनकी पूजा अर्चना कर शनि का दान  दे।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। 15 एवं 16 तारीख की शाम तक का समय बहुत अच्छा है। आपके पुत्र एवं पुत्री यों को लाभ प्राप्त होगा। 15 तारीख की दोपहर के बाद से 16 एवं 17 तक का समय अच्छा नहीं है। कृपया सावधान रहें। 18 एवं 19 तारीख की दोपहर का समय बहुत अच्छा है। 19 तारीख के दोपहर के बाद से एवं 20 तारीख का समय खराब है। आपके सभी शत्रु आप से हार जाएंगे। इस सप्ताह धन प्राप्ति का योग है।परंतु अगर आप समय को ठीक से नहीं पहचान पाएंगे तो यह समय आपके हाथ से निकल भी सकता है। गुरुवार का व्रत रखें तथा पीली वस्तुओं का दान करें।

जय माँ शारदा
पंडित अनिल पांडेय
ज्योतिषाचार्य, आसरा ज्योतिष,
सागर, मध्य प्रदेश

आप इसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं-
https://youtu.be/gwD5mLinBsg