BCCI ने टीम इंडिया की चयन समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की

BCCI की सुश्री सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद BCCI को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए।

उचित विचार-विमर्श करने के बाद CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को शॉर्टलिस्ट किया। साक्षात्कार के आधार पर समिति ने टीम इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए चेतन शर्मा, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ को चुना है। समिति ने टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष पद पर चेतन शर्मा को नियुक्त किया है।