सूर्य, बृहस्पति और शुक्र की राशि में हो रहा है परिवर्तन, जानिये राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

इस सप्ताह सूर्य आज 16 तारीख को 6 बजे से वृश्चिक राशि में गमन करेगा। वृश्चिक राशि की सूर्य की मित्र राशि है। इसके कारण मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि को लाभ होगा।

ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि बृहस्पति 20 तारीख को 11:16 बजे दिन से मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मकर राशि में बृहस्पति नीच के होते हैं। जिसके कारण उनकी शक्ति में काफी कमी आ जाती है। परंतु नीच भंग राजयोग बनने के कारण उनका यह भ्रमण सभी राशियों के लिए विशेषकर मेष राशि, वृष राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि और मकर राशि को लाभ देगा।

इन दोनों ग्रहों के अलावा शुक्र भी 16 तारीख की रात 2:27 बजे से तुला राशि में भ्रमण करें। इसके कारण मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि को लाभ होगा।

वहीं पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि आज 16 नवंबर को सूर्योदय से 5:17 बजे शाम तक तथा 20 तारीख को 2:06 बजे दिन से 21 तारीख को 2:20 बजे दिन तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।

इसके साथ ही 18 तारीख को शाम 4:06 बजे से रात 3:21 बजे तक और 21 तारीख को रात 1:27 बजे से 22 तारीख की दोपहर 1:39 बजे तक भद्राकाल है। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करना निषेध माना गया है।