मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियां सिर्फ प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो मैसेज जारी कर मुख्यमंत्री चौहान ने इसकी औपचारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर लेने की बात कही है।

वीडियो मैसेज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है।