कोरोना अपडेट: बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31.50 करोड़ खुराक दी गयीं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,95,565 हुई, संख्या 86 दिनों के बाद छह लाख से कम हुई। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97 प्रतिशत पर आये।

देश में अब तक कुल 2,91,93,085 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुये, वहीं पिछले 24 घंटे में 64,818 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुये। लगातार 44वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा।

रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है, इस समय 2.97 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन 5 प्रतिशत से कम हुआ।