जुलाई में मिल सकती है कर्मचारियों को बड़ी राहत, EPFO को श्रम मंत्रालय से मिली मंजूरी

EMPLOYEES NEWS

केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। जल्द ही EPFO कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज को जुलाई अंत तक देने की घोषणा कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन जुलाई में कर्मचारियों के PF पर ब्याज की घोषणा कर सकता है और इसके लिए EPFO को श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।

जिसके बाद इस प्रक्रिया को जल्द ही शुरू करने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इस निर्णय से PF के दायरे में आने वाले देश के लगभग 6 करोड़ कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

EPFO की तरफ से वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज को जुलाई के आखिरी तक दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्याज का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट में सीधे क्रेडिट किया जा सकता है।