दुनिया में सबसे मजबूत और जीवंत लोकतंत्र है भारत में: पीएम मोदी

भारत के सामर्थ्य को लेकर जब भी किसी ने आशंका जताई, सारी आशंकाएं गलत साबित हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का डिजिटली उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों का मन हमेशा से माँ भारती से जुड़ा हुआ है। दुनिया भर में माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले सभी साथियों को हर साल सम्मान देने की परंपरा है।

उन्होंने कहा कि बीता साल चुनौती भरा रहा है। इस चुनौती भरे कठिन समय में विश्व भर में फैले प्रवासी भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपना कर्तव्य निभाया है, अपनी पहचान को मजबूत किया है। ये भारत के लिए भी गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से गरीब से गरीब व्यक्ति को सशक्त बनाने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है, उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में हैं। आज का वन सन, वन वल्र्ड, वन ग्रिड का मंत्र दुनिया को अपील कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत के सामर्थ्य को लेकर जब भी किसी ने आशंका जताई, सारी आशंकाएं गलत साबित हुई। आज भारत एकजुट है और दुनिया में सबसे मजबूत और जीवंत लोकतंत्र भारत में ही है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है, उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है। हर स्तर पर है आज, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम, टैक्स स्टार्ट-अप, इको-सिस्टम दुनिया में अग्रणी है। कोविड की चुनौती के साल में भी कई नए यूनिकॉन्र्स और सैकड़ों नए टैक्स स्टार्ट अप भारत से ही निकल कर आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया को अगर भारत पर इतना विश्वास है तो इसका कारण आप प्रवासी भारतीय हैं। आप जहां भी गए आपने भारतीयता का प्रसार किया है। भारत ने दुनिया पर कभी भी कुछ थोपा नहीं, बल्कि आपने विश्व की दृष्टि को भारत के प्रति जिज्ञासु बनाया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है। दुनिया भर में कोरोना लॉकडाउन से विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया। विदेशों में भारतीय समुदायों को सही मदद मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए।