Friday, July 10, 2026
Homeखास खबरभारत ने मालदीव को प्रदान की ₹4,850 करोड़ की ऋण सहायता, 7...

भारत ने मालदीव को प्रदान की ₹4,850 करोड़ की ऋण सहायता, 7 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

भारत ने मालदीव को चार हजार आठ सौ पचास करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान की है। इस सहायता से पूरे देश में प्रमुख बुनियादी ढाँचा और विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने की संभावना है। मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों को कम करने के लिए एक संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भारत द्वारा वित्तपोषित पिछली ऋण सहायता पर आधारित है। दोनों देशों ने आज चार समझौता ज्ञापनों और तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते मत्स्य पालन और जलीय कृषि, डिजिटल समाधान और भारतीय औषधकोश की मान्यता के क्षेत्र में किए गए हैं।

मालदीव में यूपीआई शुरू करने के लिए भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम-एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौते पर भी दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की संदर्भ शर्तों पर भी सहमति हुई।

पीएम मोदी ने भारत की क्रेता ऋण सुविधाओं के अंतर्गत हुलहुमाले में निर्मित तीन हजार तीन सौ सामाजिक आवास इकाइयाँ भी सौंपीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अड्डू शहर में सड़क और जल निकासी प्रणाली परियोजना और मालदीव में छह उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का भी उद्घाटन करेंगे और सहयोग हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल-भीष्म के दो क्‍यूब भी सौंपेंगे।

समाचार स्रोत-शब्द

Related Articles

Latest News