Tuesday, April 16, 2024
Homeभारतग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 94वें स्थान पर, देश में 14 प्रतिशत...

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 94वें स्थान पर, देश में 14 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 की रिपोर्ट जारी हो गई है. जिसमें भारत की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी भारत में बहुत काम किया जाना बाकी है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार 107 देशों की सूची में भारत 94 नंबर पर है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और इंडोनेशिया भारत से आगे हैं। हालांकि पिछले साल इस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 102 थी, जिसमें सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में 27.2 अंक के साथ भारत भूख के मामले में गंभीर स्थिति में है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 14 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार हैं। भारत का पड़ोसी चीन इस रिपोर्ट में 25वें स्थान पर है, जबकि नेपाल और पाकिस्तान क्रमश: 73वें और 88वें स्थान पर है।

उल्लेखनीय है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स हर साल जारी किया जाता है। इसमें जिस देश का स्कोर ज्यादा होता है उसे रैकिंग में नीचे रखा जाता है, जबकि कम स्कोर वाले देशों को ऊपर स्थान दिया जाता है। हंगर इंडेक्स को देश के लोगों को खाने में मिलने वाली कैलोरी के आधार पर तैयार किया जाता है। इसका लक्ष्य है कि 2030 तक पूरा विश्व जीरो हंगर हो जाए, इसका उद्देश्य है कि सभी को पौष्टिक आहार मिले।

टॉप न्यूज