Thursday, March 28, 2024
HomeभारतIPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

यूएई में खेले गए आईपीएल टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार फाइनल मुकाबले में खेल रही थी।

फाइनल मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए और मुंबई को 157 रनों के लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शानदार गेंदबाजी के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कसिगो रबाडा ने पर्पल कैप तथा केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया।

निर्णायक मुकाबले में मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं शिखऱ धवन भी 12 गेंदो में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जंयत यादव ने बोल्ड आउट किया।

सिर्फ 22 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं ऋषभ पंत ने 38 गेंदो में ताबड़तोड़ 56 रन बनाए। अय्यर ने जहां छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं पंत ने चार चौके और दो छक्के जड़े। दिल्ली की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन ही बना सकी।

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल को दो और जयंत यादव को एक सफलता मिली।

इसके बाद दिल्ली से मिले 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। क्विंटन डिकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 45 रनों की साझेदारी की. डिकॉक 12 गेंदो में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने पलेवियन भेजा. अपनी छोटी सी पारी में डिकॉक ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

पहले विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए भी 45 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित ने 51 गेंदो में 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके औक चार छक्के लगाए।

वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन 19 गेंदो में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

टॉप न्यूज