Friday, March 29, 2024
HomeभारतIPL 2020: दिल्ली कैपीटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

IPL 2020: दिल्ली कैपीटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुये मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

मुंबई की ओर से डिकॉक 25 गेंदो में 40 रन, सूर्यकमार यादव 38 गेंदो में 51 रन, इशान किशन 55 और हार्दिक पांड्या 37 रन बनाये। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए आर अश्विन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में दिल्ली ने शून्य पर अपने तीन विकेट गवां दिए। इसके बाद स्टोइनिस ने 46 गेंदो में 65 रन और अक्षर पटेल ने 33 गेंदो में 42 रन बनाए.

वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2 ओवर में एक मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा कुणाल पांड्या और कीरन पोलार्ड ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉप न्यूज