जबलपुर: सावन मास के तीसरे दिन किया गया गुप्तेश्वर महादेव का श्रीभस्म श्रृंगार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित स्वयं सिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के आरंभ के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन शुरू हो गया है।

इसी तारतम्य में सावन मास के तीसरे दिन 27 जुलाई को भगवान गुप्तेश्वर महादेव का श्रीभस्म (भभूत) श्रृंगार किया गया। गुप्तेश्वर मंदिर के पं योगेंद्र त्रिपाठी महाराज ने बताया कि सावन मास के प्रत्येक दिन भगवान गुप्तेश्वर महादेव का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुप्तेश्वर महादेव को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का उपलिंग भी माना जाता है।