इस सप्ताह चंद्रमा 22 एवं 23 फरवरी को मिथुन राशि में रहेगा। चंद्रमा 23 फरवरी की 5:07 बजे रात अंत से कर्क राशि का हो जाएगा। 26 फरवरी को चंद्रमा 12:10 बजे दिन से सिंह राशि का एवं 28 तारीख को 4:51 बजे शाम से कन्या राशि का होगा। पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे, मंगल और राहु वृष राशि में रहेंगे। बुध गुरु और शनि मकर राशि में विचरण करेंगे। आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp मोबाइल क्रमांक  7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।

क्या है किसान आंदोलन का भविष्य, आखिर कब होगा खत्म, पढ़िये पं अनिल पाण्डेय का विश्लेषण

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है।  24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय अत्यंत अच्छा है। आपको चाहिए कि आप वे सभी कार्य तथा वे सभी निर्णय, जिनमें रिस्क है उनको 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक करने का प्रयास करें। इन प्रयासों में आपको 90 प्रतिशत के आसपास सफलता मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति की भी उम्मीद है। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत मदद मिल सकता है। राज्य से आपको एकाएक सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। इस तरह की कष्ट से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत रखें तथा गुरुवार के दिन भगवान राम भगवान कृष्ण या विष्णु जी के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से ठीक है। 26 फरवरी के दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख बहुत अच्छी है। आपको चाहिए कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 26 फरवरी की दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख को करने का प्रयास करें, जिससे आपके कार्य सफल हो। इसी प्रकार आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय भी इसी समय लेना चाहिए। आपके जीवनसाथी को या आपकी प्रेमी या प्रेमिका को कष्ट हो सकता है। वार्तालाप में सावधानी बरतें अन्यथा संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है। भाग्य इस सप्ताह आपका नरम गरम साथ देगा। एकाएक आपके भाग्य से आपको कुछ प्राप्त हो सकता है। राज्य में आप की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, परंतु अगर आपकी अधिकारी कोई स्त्री है तो आपको उससे बहुत फायदा मिलेगा। वित्तीय लेनदेन में आपको घाटा होने की संभावना है। परंतु कहीं से धन आ भी सकता है। आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल डालकर  भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख बहुत अच्छी है। 24, 25, 26, 27 एवं 28 तारीख ठीक है। इस प्रकार यह पूरा सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपको इस सप्ताह अपने सभी कार्य पूरे मनोयोग से करना चाहिए। जिससे आपको अत्यंत सफलताएं मिले। इसमें भी 22 और 23 को आप द्वारा किए गए कार्यों में से 95 प्रतिशत के आसपास कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे तथा अगर आप प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो जाएंगे। आपके जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका को शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन या लोहे इत्यादि से आपको इस सप्ताह कष्ट होने की संभावना है। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य रहेगा। आपको चाहिए कि आप बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 22 और 23 तारीख खराब है। 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 26 के दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख भी ठीक है। 24, 25 और 26 तारीख के दोपहर तक आपके द्वारा किए गए 90 प्रतिशत से ऊपर कार्य सफल रहेंगे। आपको इस समय का उपयोग अपने ऐसे कार्यों के लिए करना चाहिए, जिनमें आपको सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हो। आपके जीवनसाथी, प्रेमी या प्रेमिका के कमर या गर्दन में या पीठ पर दर्द होने की संभावना है। इस सप्ताह आपको थोड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। बच्चों से आपको कम सुख मिलेगा। इस सप्ताह प्रेम प्रसंगों में आपको थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। उसका आवश्यक रूप से लाभ उठाएं। इस सप्ताह आपको दुर्घटना का योग है। दुर्घटना से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के पश्चात तांबे के पात्र में जल अक्षत एवं लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्पण करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत खराब है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 एवं 28 तारीख बहुत अच्छी है। आपको अपने सभी शासकीय कार्य 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख को करना चाहिए। इस सप्ताह आप का अपने अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि आप वाद-विवाद से बचें। प्रेम प्रसंगों एवं शादी ब्याह के मामले में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम प्रसंग प्रारंभ करने के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है, कृपया ध्यान रखें। आपके शत्रु आपके ऊपर आघात करने का प्रयास करेंगे। उनसे सावधान रहें। नए मकान एवं वाहन लेने के लिए आपके पास इस सप्ताह प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपको लोहे से या बिजली इत्यादि से दुर्घटना का योग है। आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि देव का पूजन करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख अत्यंत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 26 के दोपहर के बाद से 27 से 28 तारीख अत्यंत खराब है। इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद नहीं मिलेगी। भाइयों बहनों से भी आपको कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे।अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता का योग है। परंतु यह भी संभावना है कि बीच में कोई बाधा खड़ी करे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत रखें तथा गुरुवार के दिन भगवान विष्णु या उनके किसी  अवतार के मंदिर में जाकर पूजन करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय अत्यंत अच्छा है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख भी ठीक है।आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य 24, 25 एवं 26 की दोपहर तक आवश्यक रूप से कर लेना चाहिए। इस समय आप जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उनमें 95 प्रतिशत कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। बच्चों से आपको मदद नहीं मिलेगी, परंतु आपको अपनी कन्या से मदद मिलने की पूरी संभावना है। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है, परंतु यह कष्ट मामूली ही होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है।आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप गौ माता को प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 22 और 23 तारीख अत्यंत खराब है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख अत्यंत अच्छी है। आपको अपने भाई बहनों से इस सप्ताह कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। आपके जो प्रेम संबंध वर्तमान में चल रहे हैं, उनसे बातचीत करते समय आप सावधानी बरतें तथा जो वादे आप करते हैं, उनको पूरा करें अन्यथा इन प्रेम संबंधों में खटास आ जाएगी। आपको चाहिए कि आप दिन प्रतिदिन चीटियों को खाना खिलाए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख बहुत बहुत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 व 28 तारीख ठीक है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपको बहनों से प्यार मिलेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे, परंतु परास्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। आपके भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी तथा जीवन साथी का आपको पूर्णतया सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए 22 एवं 23 तारीख उचित है। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख खराब है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 से 28 तारीख भी ठीक नहीं है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को 24, 25 एवं 26 की दोपहर तक पूर्ण करने का प्रयास करें। इस प्रयास में आपको 95 प्रतिशत से ऊपर सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। रोमांस करने के लिए बहुत अच्छा समय है। धन प्राप्ति का योग है। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी, इस सप्ताह आपको सभी कार्य सावधानी से करना चाहिए अन्यथा परेशानियों से जूझना पड़ेगा। रोजी रोजगार में अल्प लाभ की स्थिति है। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव को तिल का तेल अर्पण करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय खराब है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 और 28 तारीख अत्यंत अच्छी है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कम ठीक रहेगा। आंखों में तथा सिर में दिक्कत हो सकती है। कार्यालय में आपका अच्छा प्रभाव रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंध बनाने के लिए अच्छा समय है। आपको दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रोजी रोजगार व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। मनचाहे कार्यों में सफलता पाने के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल अर्पण करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 22 एवं 23 तारीख अत्यंत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 26 तारीख की दोपहर के बाद से 27 एवं 28 तारीख खराब है। इस सप्ताह आपके पास एकाएक धन आएगा, परंतु रुकने की स्थिति ठीक नहीं है। आपके शत्रु अत्यंत बढ़ेंगे, परंतु अगर आप प्रयास करेंगे तो वे समस्त शत्रु परास्त हो जाएंगे। आपके जीवन साथी का या प्रेमी प्रेमिका का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम प्रसंग बढ़ाने के लिए यह समय ठीक नहीं है। जो पहले से प्रेम प्रसंग आपके चल रहे हैं, उनमें अपने साथी से बातचीत करते समय आप संयम बरतें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

Weekly Horoscope rashifal

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट- यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है।