पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मास्टरस्ट्रोक, भाजपा को दिया जबरदस्त झटका

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे उपचुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव की आहट के बीच प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही हैं. इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना मास्टरस्ट्रोक चलते हुये सुबह-सुबह भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है।

कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में सेंधमारी करते हुये 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सतीश सिकरवार को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी. इसके साथ ही कमलनाथ की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

उपचुनाव के ठीक पहले ये बीजेपी के लिए ग्वालियर-चंबल में बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं सतीश सिकरवार ग्वालियर के बड़े नेता माने जाते हैं। हालांकि वे पिछले चुनाव में कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल से चुनाव हार गए थे।