Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबररक्षा क्षेत्र में नया कीर्तिमान, देश का रक्षा उत्पादन 1.5 लाख करोड़...

रक्षा क्षेत्र में नया कीर्तिमान, देश का रक्षा उत्पादन 1.5 लाख करोड़ के पार

SHABD, नई दिल्ली: देश का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया है।

ये आँकड़े पिछले वित्त वर्ष के 1.27 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन की तुलना में 18% की मज़बूत वृद्धि दर्शाते हैं, और वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 90% की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्शाते हैं, जब यह आँकड़ा 79,071 करोड़ रुपये था।

Related Articles

Latest News