पीएम मोदी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 7 जुलाई को 43 केंद्रीय मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। वहीं पुराने कई मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है, मंडाविया के पास केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय का भी प्रभार रहेगा।

इसके अलावा किरण रिजिजू को कानून मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्री, गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री, नारायण राणे को लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री, पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय सौंपा गया है, पुरी शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे।

वहीं कपड़ा मंत्रालय स्मृति ईरानी से लेकर पीयूष गोयल को सौंपा गया है। स्मृति ईरानी महिला एवं विकास मंत्री बनी रहेंगी। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय दिया गया है। देश में 53 केंद्रीय मंत्रालय हैं. 53 मंत्रालयों को 30 कैबिनेट मंत्री देखेंगे।