मध्य प्रदेश की विद्युत कंपनियों के निजीकरण के विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा के द्वारा गुरुवार को संभागायुक्त को ज्ञापन पत्र दिया गया एवं इसके पश्चिम संभाग के अंतर्गत उप संभाग मढ़ाताल मेंटेनेंस में शाम 5:30 बजे निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन सभा की गई।

केंद्र सरकार के द्वारा पूरे भारत के विद्युत मंडल को प्राइवेट के हाथों में सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संपूर्ण मध्य प्रदेश के 52 जिलों में निजीकरण का विरोध प्रदर्शन कर आयुक्त को ज्ञापन पत्र सौंपे गए।

संयुक्त मोर्चा के द्वारा मांग की गई है कि केंद्र सरकार के द्वारा निजी करण किया जा रहा है उसे तत्काल वापस ले, ना लेने पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी अधिकारी आंदोलन पर हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।

संयुक्त मोर्चा के हरेंद्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अशोक जैन, महावीर विश्वकर्मा, एसके मौर्य, जेके कोष्टा, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, संतोष पटेल, विष्णु पनिका, राम मिलन पटेल, गोपाल ठाकुर, घनश्याम दास गौड़ आदि के द्वारा मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल निजीकरण का फैसला वापस ले।