Friday, April 11, 2025
Homeदेशमुंबई से बिहार के लिए वाया जबलपुर 8 अप्रैल से समर स्पेशल...

मुंबई से बिहार के लिए वाया जबलपुर 8 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Mumbai to Bihar Summer Special Trains: ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

विशेष किराए पर चलने वाली ये ट्रेनें एलटीटी से रक्सौल, सहरसा, धनबाद के लिए चलाई जा रही हैं। अब तक मध्य रेलवे ने 278 अनारक्षित ट्रेनों सहित कुल 1058 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

एलटीटी मुंबई-रक्सौल-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 05558 विशेष 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी मुंबई से 07:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। मुंबई से कुल 12 सेवाएं संचालित की जाएगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05557 विशेष 8 अप्रैल 2025 से 24 जून 2025 तक मंगलवार को 19:15 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। कुल 12 सेवाएं सेवाएं रक्सौल से संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों को कल्याण, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी और बैरगनिया स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

एलटीटी मुंबई-सहरसा-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 05586 विशेष 13 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को 16:35 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। मुंबई से कुल 12 सेवाएं संचालित होंगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05585 विशेष ट्रेन 11 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17:45 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:30 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। सहरसा से कुल 12 सेवाएं संचालित होंगी।

इन ट्रेनों को कल्याण, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानकर और सिमरी भक्तियारपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

एलटीटी मुंबई-धनबाद-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 03380 विशेष 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को 17:00 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। मुंबई से कुल 12 सेवाएं संचालित होंगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 03379 विशेष 8 अप्रैल 2025 से 24 जून 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 23:00 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:15 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। कुल 12 सेवाएं संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों को कल्याण, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, मदन महल, कटनी साउथ, ब्योहारी, बरगवान, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टानगंज, लातेहार, खलारी, पतरातू, बरका काना, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस सुपरफास्ट स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन

ट्रेन संख्या 09029 बांद्रा टर्मिनस-बनारस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 04.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09030 बनारस-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 09.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, भेस्तान, चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जं. और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09033/09034 उधना-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09033 उधना-बरौनी स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 20.35 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 03.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन 09 अप्रैल से 25 जून, 2025 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09034 बरौनी-उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 05.30 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर और मोकामा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu