भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा शनिवार रात जारी बयान में बताया गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। 

गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की स्थिति SGPGI के ICU में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में चल रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मैं अपने दुख को शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता। कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। मैंने उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।