Friday, April 19, 2024
Homeभारतभारत-चीन के बीच बढ़ा तनाव: दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई...

भारत-चीन के बीच बढ़ा तनाव: दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई फायरिंग

भारतीय क्षेत्र में कब्जा करने के लिये नियत से एलएसी पार कर रहे चीनी सैनिकों और भारतीय सेना के बीच फायरिंग से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार देर रात पैंगॉन्ग त्सो झील पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन के सैनिकों में फायरिंग की घटना हुई है।

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय सैनिकों पर पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी किनारे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चीन की ओर से भारतीय क्षेत्र में पहले फायरिंग की गई, जिसके बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि 1975 के बाद सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच इस तरह से पहली बार फायरिंग हुई है।

चीनी रक्षा मंत्रालय, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थियेटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली की ओर से एलएसी पर ताजा हालात को लेकर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय सैनिकों की ओर से कथित उकसावे की कार्रवाई की गई, जिससे चीनी सैनिकों की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई.

चीनी मीडिया के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जब चीनी सेना की पेट्रोलिंग पाटीज़् भारतीय जवानों से बातचीत करने के लिए आगे बढ़ी, तो उन्होंने जवाब में वॉर्निंग शॉट फायर किए। सेना के सूत्रों ने पुष्टि की कि वार्निंग शॉट्स फायर किए गए थे।

चीन की नजर हमारे ब्लैक टॉप और हेल्मेट टॉप पर है। सीमा पर तैनात जवान तब से हाई अलर्ट पर हैं, जब से चीनी सैनिकों की ओर से इन दोनों चोटियों पर कब्जा करने की कोशिश की है। हमारे जवानों ने इन दोनों चोटियों को पूरी तरह से नियंत्रण में ले रखा है। इससे बौखलाये चीनी सैनिक इन दोनों चोटियों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 29-30 अगस्त की रात चीन की साजिशों को नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक अहम चोटी पर वापस कब्जा कर लिया था। यह रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। यहां से चीनी सैनिक कुछ मीटर की दूरी पर ही हैं।

टॉप न्यूज