WCRMS की बड़ी जीत, पॉइंट्समैन को दिलाया न्याय

पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत पॉइंट्समैन से 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही थी। जिससे रेलकर्मियों में खासा आक्रोश था। इस मुद्दे को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ लगातार रेलवे प्रशासन के समक्ष उठा रहा था।

रेल मज़दूर संघ के प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ अध्यक्ष आरपी भटनागर के निर्देश पर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने पॉइंट्समैन के मुद्दे को लेकर डब्ल्यूसीआर के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह और पीसीओएम मुकुल जैन से वार्ता की।

सतीश कुमार ने बताया कि महामंत्री अशोक शर्मा से चर्चा के बाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पॉइंट्समैन की ड्यूटी 12 घंटे की जगह 8 घंटे किये जाने के आदेश जारी कर दिये।

संघ की इस सफलता पर संयुक्त महामंत्री एसके वर्मा, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सविता त्रिपाठी सहित पॉइंट्समैन कर्मचारियों ने महामंत्री का आभार व्यक्त किया है।