इस सप्ताह 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का व्रत है। इसी दिन गणेश विसर्जन भी होना है। साथ में इसी दिन दिगंबर जैन बंधुओं का पर्यूषण पर्व समापन भी होना है। अनंत चौदस के दिन भगवान अनंत जो कि भगवान विष्णु के रूप हैं, उनकी पूजा की जाती है। 2 तारीख से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहा है। 5 सितंबर को गणेश चतुर्थी का व्रत मनाया जाएगा। सांसारिक कार्यों को संपन्न करने हेतु सर्वार्थ सिद्धि योग को एक उत्तम योग माना गया है। सर्वार्थ सिद्धि योग 31 सितंबर को  सूर्योदय से 3 बजकर 40 मिनट दिन तक है। इसके उपरांत 4 सितंबर को 10 बजकर 33 मिनट रात्रि से अंत तक एवं 6 सितंबर को सूर्योदय से अगले दिन के 3:43 प्रातः काल तक है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 31 तारीख  शुभ है। 1 ,2 एवं 3 तारीख की दोपहर तक सामान्य है एवं 3 तारीख के दोपहर के बाद से 4 और 5 तारीख ठीक नहीं है। परंतु सप्ताह का अंत इनके लिए बहुत अच्छा होगा। 6 तारीख को इनको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने पुत्र पुत्रियों से सुख मिलेगा। भाग्य सामान्य रहेगा एवं शासन से सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वृष राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य है 3 तारीख के दोपहर के बाद से 4 एवं 5 तारीख इनके लिए उत्तम है। आपके जो भी कार्य शासन के पास लंबित हैं उन कार्यों को संपन्न कराने हेतु इन दिनों प्रयास करें, आप सफल होंगे। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। जनता में उनको बहुत अच्छा सम्मान मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु आपके द्वारा परास्त हो जाएंगे। गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जिन जातकों का विवाह संबंध रुका हुआ है उनके पूरे होने का समय आ रहा है। अतः विवाह संबंधों के बारे में बातचीत करना वे तत्काल प्रारंभ कर दें। जिससे समय आने पर उनके विवाह हो सके। इसके अलावा 31 तारीख इनके लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है। सावधान रहना आवश्यक है। 1, 2, 3 तारीख के प्रातः तक का समय सामान्य है। 3 तारीख की दोपहर के बाद से 5 तारीख तक समय अत्यंत अच्छा है। 6 तारीख भी सामान्य है। आपको चाहिए कि आप विवाह संबंधी वार्तालाप 3 तारीख की दोपहर के बाद से 5 तारीख तक के बीच करें। किसी भी सुयोग्य ब्राह्मण से बृहस्पति देव की पूजा करवाएं। जिससे कि आपके विवाह संबंधी कार्य आसानी से हो सके।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का प्रारंभ अर्थात 31 तारीख अत्यंत अच्छी है। 1, 2 और 3 तारीख सामान्य है। 4, 5 और 6 तारीख अच्छी है। इसमें से 6 तारीख अत्यंत अच्छी है। 6 तारीख को कर्क राशि के जातक ठेकेदारी या सप्लाई का कार्य करते हैं उनके लिए अच्छा है। जिस दिन वह अपने बिल पास कराने के लिए प्रयास करें। सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है। आपको पेट की बीमारी संभव है। उसके लिए पीली वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 31 तारीख को परेशानी हो सकती है जो अपने आप 1 या 2  तारीख के बीच समाप्त हो जाएगी। बच्चों से आपको इस सप्ताह कम सुख प्राप्त होगा। साथ ही भाग्य आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आप का खर्च आपके आमदनी से ज्यादा होगा। जिसका आपके दिमाग पर क्लेश रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें तथा रोग के प्रति सतर्क रहें। घर से निकलने के पहले माता पिता के पैर छुए और उनको प्रणाम कर ही दिन का प्रारंभ करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत सामान्य है। 1 ,2 एवं 3 तारीख को इन्हें सावधान रहना चाहिए। 3 तारीख को दोपहर के बाद से 4 जून 5  को विवाह संबंधी कार्य भी हो सकता है। 6 तारीख को दुर्घटना का योग है सावधान रहें। अगर आप सावधान रहेंगे तो दुर्घटना टल जाएगी। अधिकारियों से  संबंध ठीक नहीं रहेगे। सावधान रहें। परंतु आपके शत्रु परास्त हो जाएंगे। चीटियों को दाना खिलाए लाभ मिलेगा।

तुला राशि
आपके लिए 31 तारीख अच्छी है, 1, 2  एवं 3 तारीख सामान्य है। 3 तारीख के दोपहर के बाद से समय प्रतिकूल है। 4 एवं 5 को सावधान रहें। 6 तारीख उत्तम है। अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी चर्चाएं प्रारंभ करने का समय है। उनके विवाह संबंधी कार्य अगले कुछ हफ्ते बाद सफल हो सकते हैं। राहु की पूजा किसी योग्य ब्राह्मण से कराएं। सफलताएं मिलेंगी। गणेश जी की विशेष पूजा करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए  यह सप्ताह ठीक-ठाक है। 6 तारीख ठीक नहीं है। प्रशासन से आपको अत्यंत मदद मिलेगी।वपैसे की आवक भी हो सकती हैं।वभाग्य अच्छा रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है, परंतु उसमें भी 3, 4 एवं 5 तारीख अत्यंत अच्छी है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। पुत्र-पुत्री आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। भाग्य साथ देगा। शादी विवाह के संबंध आगे बढ़ेंगे। सनी की साढ़ेसाती चल रही है। अगर जिन अच्छे न बीत रहे हो तो किसी ब्राह्मण से साढ़ेसाती का जाप करवाएं। शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का जाप करें।

मकर राशि
वर्तमान में मकर राशि में शनिदेव विराजमान है, परंतु वह वक्री। हैं अतः आपको कष्ट कम रहेंगे। स्नायु संबंधी पीड़ा हो सकती है। सावधान रहें। जनता में आप की छवि अत्यंत उज्जवल रहेगी। वैवाहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से मनमुटाव बढ़ सकता है, सावधान रहें तथा संयमित व्यवहार करें। शनिदेव का शनिवार के दिन पूजा अर्चना कर तेल चढ़ाएं। शनि की साढ़ेसाती अगर खराब चल रही हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से पूजा करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के वे जातक जो व्यवसाय कर रहे हैं उनको इस सप्ताह लाभ मिलने का योग है। अपने  संतान से आपको सावधान रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। स्नायु में पीड़ा हो सकती है। 31 तारीख आपके लिए अच्छी नहीं है परंतु 1, 2 एवं 3 की दोपहर तक आपके लिए अच्छा अच्छा है, 3, 4, 5 एवं 6 तारीख सामान्य हैं। शनि की साढ़ेसाती का आपके ऊपर असर है अगर परेशानियां एक सीमा से ज्यादा हो तो इन को दूर करने का उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से करवाएं  साथ ही दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर जाकर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर यह है उनके शत्रु इस सप्ताह उसे परास्त हो जाएंगे। परंतु ऐसा लगता है कि उसमें  धन काफी खर्च होगा। पुत्रों से एवं पुत्रियों से आपको सुख मिलेगा। जनता से आप की दूरी बढ़ेगी। धन लाभ होने का योग है। 31 तारीख आपके लिए सामान्य है ।एक दो एवं तीन ठीक नहीं है, परंतु 3 तारीख के दोपहर के बाद से 4 एवं 5 तारीख आपके लिए उत्तम है। अधिकारियों से मिलकर अपने कार्य करवाएं 6 तारीख सामान्य है। गौ माता रोटी खिलाएं।

जय माँ शारदा
पंडित अनिल पांडेय
ज्योतिषाचार्य

https://www.youtube.com/c/AasraJyotish/