इस सप्ताह के सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा काल, अभिजीत मुहूर्त एवं राहुकाल

अभिजीत मुहूर्त बहुत ही शुभ मुहूर्त होता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं। इस सप्ताह 9 दिसंबर को सुबह 9:27 बजे से रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग है।

वहीं 9 दिसंबर को ही रात 10:12 बजे से तारीख 10 दिसंबर को सुबह 9:07 बजे तक तथा 12 दिसंबर को रात 2:08 बजे से 13 दिसंबर को दोपहर 1:02 बजे तक भद्राकाल है। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त बहुत ही शुभ मुहूर्त होता है। इस सप्ताह 7 दिसंबर को 11:45 बजे से 12:28 बजे तक, 8 दिसंबर को 11:46 बजे से 12:29 बजे तक, 9 दिसंबर को 11:46 बजे से 12:29 तक 10 दिसंबर को 11:47 से 12:29 तक , 11 दिसंबर को 11:47 से 12:30 तक, 12 दिसंबर को 11:48 से 12:30 तक तथा 13 दिसंबर को 11:48 से 12:30 तक अभिजीत मुहूर्त है।

राहुकाल का समय काल अत्यंत खराब माना जाता है। इस समय कोई भी नया निश्चय करने से बचना चाहिए। 7 दिसंबर को 8:07 से 9:27 तक 8 दिसंबर को 2:47 से 4:07 तक 9 दिसंबर को 12:08 से 1:08 तक 10 दिसंबर को 1:28 से 2:48 तक 11 दिसंबर को 10:49 से 12:09 तक 12 दिसंबर को 9:29 से 10:49 तक तथा 13 दिसंबर को 4:09 से 5:29 तक राहुकाल है। यह अशुभ समय है, इस समय में कोई भी नया कार्य नहीं प्रारंभ करना चाहिए।

पं अनिल पाण्डेय के अनुसार अभिजीत मुहूर्त तथा राहुकाल दोनों दिन में पड़ते हैं। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर इनके समय में परिवर्तन हो सकता है।