व्हाट्सएप ने कुछ समय के लिये टाली अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने की समयसीमा

अब 8 फरवरी को किसी का भी अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा।

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपनी प्राईवेसी पॉलिसी में किये गये बदलाव को यूजर्स के लिये लागू किये जाने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि हम नई प्राईवेसी पॉलिसी को लागू करने की तारीख को तीन महीने के लिये टाल रहे हैं। अब 8 फरवरी को किसी का भी अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा।

व्हाट्सएप का कहना है कि प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में भ्रम की स्थिति है। इसलिए पॉलिसी की शर्तों को समझने के लिए यूजर्स को समय दिया जा रहा है। व्हाट्सएप ने ये भी कहा है कि प्राइवेसी पॉलिसी के आधार पर कभी भी अकाउंट को हटाने की योजना नहीं बनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी योजना नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप ने पहले कहा था कि वह 8 फरवरी 2021 को अपनी टम्र्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है। अगर व्हाट्सएप यूजर्स इससे सहमत नहीं होते हैं तो वे व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 8 फरवरी को किसी को भी व्हाट्सएप अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना होगा। व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में जानकारी देने के लिए हम और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं। 15 मई को नया अपडेट ऑप्शन उपलब्ध होने से पहले हम अपनी नई पॉलिसी के बारे में लोगों का भ्रम दूर कर देंगे।