जिन्होंने किया देश का सम्मान,
देश के लिए हो गए जो कुरबान,
वो है हमारे वीर महान
बापू थे वो वीर महान
देश के लिए हो गए जो कुरबान
भगत सिंह थे वो वीर महान
देश पर जिन्होंने न्यौछावर कर दिए अपने प्राण
सुभाष चंद्र बोस थे वो वीर महान
देश पर लुटा दिए जिन्होंने अपने प्राण
रानी लक्ष्मीबाई थी वो वीरांगना महान
देश के लिए लड़ते-लड़ते
जिसने कर दी अपनी जान कुरबान
लाखों थे वो वीर महान
जिन्होंने देश के लिए कर दिया खुद को कुरबान
इन्हीं की वजह से हुआ हमारा देश आजा़द
इन्ही से है हमारा देश महान
ये थे हमारे वीर जवान
ममता शर्मा
पीजीजीसीजी-42, चंडीगढ़