आवाज लगा दो: मनोहर सिंह चौहान मधुकर

मनोहर सिंह चौहान मधुकर
जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश
मोबाईल नंबर- 09131436100

प्रभु प्यार से आकर फिर आवाज लगा दो।
नेह भरी बंशी की मधुर तान सुना दो

तुम बिन सुना वृंदावन सुना गोकुल लगता हैं।
घर आंगन सुना जमुना तट सुना लगता है।।
मेरी विनय पर ध्यान धरो रास रचा दो

अब कोन कंकरियां मारे निश्छल नेह से।
कोन फोड़े मटकी निकले हम गैह से।।
आ जगत को नेह का तुम पाठ पढ़ा दो

भाई भाई में बैर है प्रेम नही दिखता।।
स्वार्थ में सब डूबे हर सूं यही लगता।।
घटे द्वेष घृणा सुंदर कर्म पथ दिखा दो

ये गोप ग्वाल सब तेरी राह निहारें।
गाय बछड़े मयूर कोयल कूक पुकारे।।
प्यासे नयन कहे मनहर रूप दिखा दो