Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजसंजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

शनिवार 29 जून को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। जबकि नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

यह निर्णय 2025 में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लिया गया। संजय झा की नियुक्ति को पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सांसद संजय कुमार झा ने मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

उन्होंने कहा कि हमने बिहार विधानसभा में 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। लोकसभा में 40 में से 30 सीटें जीतीं। इसके साथ ही बिहार ने 2025 के विधानसभा चुनाव का संकेत दे दिया है। उन्होंने नीट मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में सख्त कानून लाना चाहिए। जो भी दोषी साबित हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो।

इस मौके पर बिहार के मंत्री और जदयू नेता डा. अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज हमारी पुरानी मांग है और अब भी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ललन सिंह और राज्य सभा में संजय झा हमारे पार्टी के नेता हैं, वो आने वाले समय में प्रधानमंत्री से मिलेंगे और अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

टॉप हेडलाइंस

नृत्य और नाट्यशास्त्र समन्वय की नयी उम्मीद हैं मेधाविनी वरखेड़ी

शिक्षा और संस्कृति से समृद्ध परिवार में जन्मी सुश्री मेधाविनी वरखेड़ी भरतनाट्यम की अत्यन्त प्रतिभावान युवा नृत्यांगना हैं और अपने नाम के ही अनुरूप...

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जबलपुर-2024 का विजन

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जबलपुर-2024 की आवश्‍यकता और तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रेसवार्ता कर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के विजन को बताया। उन्‍होंने...

गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, राजस्व संग्रहण और शिकायत निवारण के लिए गंभीर रहें बिजली अधिकारी: प्रबंध...

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर सोमवार को इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। अमित...

माता-पिता की सेवा कर सके बिजली कर्मी बेटा, इसलिए जल्द लागू की जाए गृह...

घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परिवार के लिए कमाने वाला बेटा ही जब अपने परिवार के साथ नहीं रह पाता और अपने बूढ़े माता-पिता...

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ग्रहण किया थलसेना के उपप्रमुख का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज 1 जुलाई 2024 भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे लखनऊ स्थित मध्य कमान...

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के इंजीनियरों और कार्मिकों की सफलता, बना नया रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (एसएसटीपीपी खंडवा) के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए...

नए आपराधिक कानून के तहत एमपी के इस शहर में दर्ज हुआ देश का...

ग्वालियर (हि.स.)। देश में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही इन कानूनों पर अमल भी शुरू हो...

भारतीय न्याय प्रणाली को अंग्रेजों के बनाए कानून से मिली मुक्ति, कानूनों के क्रियान्वयन के...

देशभर में आज 1 जुलाई से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS),क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और...

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ: सीएम...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के...