सीएम चौहान का ऐलान: एमपी के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली के पहले मिलेगा वेतन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए दीपावली के पहले वेतन देने का ऐलान किया है।

सीएम चौहान ने ट्विट कर कहा कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।