विभागवार टीकाकरण केम्प लगाया जाए, कर्मचारियों को मिले कोरोना वैक्सीन का लाभ

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विश्वव्यापी आपदा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में कोरोना का टीकाकरण कार्यक्रम सतत चल रहा है, उक्त अनुक्रम में राज्य कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन टीकाकरण केन्द्रों में अत्याधिक भीड–भाड व ऑनलाइन स्लाट आवंटित न होने के कारण कर्मचारी टीका लगवाने के लिए यहां वहां भटक रहे है।

जब प्रशासन द्वारा वैक्सीन न लागाने वाले कर्मचारियों की विभागवार सूची मांगी जा रही है तो उचित होगा की जिले के बड़े विभाग लोक निमार्ण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, नलकूप विभाग, हिरन जल संसाधन, रानी अवंतीबाई सागर परियोजना बरगी हिल्स, वन विभाग, सहकारिता आदि विभागों में कर्मचारियों की संख्या सैंकडों में जहां टीकाकरण केम्प लगाया जा सकता है। उक्त केम्प के आयोजन से जहां एक ओर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होगा वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को कोराना का टीका बडी आसानी से लग जावेगा, निश्चित रूप से यह सराहनीय पहल होगी।

संघ के आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, रामशंकर शुक्ला, दुर्गेश पाण्डे, संतोष दुबे, सुदेश श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्रा, सुरेन्द्र जैन, बब्लू ठाकुर, प्रकाश जैन, प्रदीप चटर्जी, सुनील जैन, राजेन्द्र कुररिया, एम.एल. नामदेव, राजेन्द्र गढेवाल, राजकुमार पाण्डे, मनोज जैन, प्रकाश मिश्रा, शैलेष जैन, संतकुमार छीपा, श्रीराम झारिया. देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, मथुरा झारिया, के.पी. दुबे, एम.एल. शर्मा, वीरेन्द्र राजपूत, श्यामनारायण तिवारी, नितिन शर्मा, प्रियांशु शुक्ला आदि ने कलेक्टर जबलपुर से मांग की है कि विभागवार टीकाकरण केम्प लगाकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाये।