Wednesday, October 23, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी में 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं एरियर्स के लिए उप मुख्यमंत्री...

एमपी में 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं एरियर्स के लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से चर्चा

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया, अजय दुबे, नरेश शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह कम मिल रहा है, जनवरी माह से 4 प्रतिशत और जुलाई माह से 3 प्रतिशत कुल सात प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश प्रदेश शासन द्वारा आज भी जारी नहीं किए गए हैं।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारीयों ने आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से लंबित महंगाई भत्ता दीपावली के पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के संबंध में चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आश्वासन दिया है कि कल ही मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करके आपकी जायज मांग को अतिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, संयुक्त महामंत्री आशीष, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह, बसंत पुरोहित, पीएम तिवारी, सुरेश चंद्र बादल, अनिल भार्गव, देवराज आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर