जबलपुर के हजारों कर्मचारियों को चौबीस माह से नहीं मिल रहा शहरी भत्ता

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि पिछले 24 माह से कार्यभारित स्थापना के करीबन 5 हजार समयपाल, चौकीदार, माली, वाहन चालक, हेल्पर, स्वीपर, खानसामा, पम्प अटेंडेंट, चपरासी, मेट मजदूरों को शहरी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को 200 रुपया प्रतिमाह कन्वेंस एलाउंस मिलता है जो तनखाह में नहीं मिल रहा है।

हिरन जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के आहरण अधिकारी सरकार पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे है। कार्यभारित स्थापना का कर्मचारी नियमित स्थापना की तरह हैं, लेकिन शहरी भत्ता ना देकर इन्हें अछूत कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेश शुक्ला, मुकेश चतुर्वेदी, योगेश चौधरी, देव दोनेरिया, प्रशांत सोंधिया, संजय गुजराल, रविकांत दहायत, अजय दुबे, एसके वांदिल, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप पटैल, मुकेश मरकाम, सुनील गुप्ता, विपिन शर्मा, नरेंद्र सेन, नेतराम झारिया, आशीष उपाध्याय, राजू मस्के, आलोक अग्निहोत्री, गोविंद विल्थरे, दुर्गेश पांडेय ने कर्मचारियों को तत्काल कन्वेंस एलाउंस भुगतान करने की मांग की है।