Saturday, October 19, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी में टोल नाकों पर मतदान कर्मियों से की जा रही जबरन...

एमपी में टोल नाकों पर मतदान कर्मियों से की जा रही जबरन वसूली, विरोध करने पर की जा रही अभद्रता

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि पंचायत चुनाव कार्य में लगाए गए शासकीय कर्मचारियों से सीहोरा, शहपुरा, बरेला आदि टोल नाकों में अवैध रूप से जबरन वसूली की जा रही है, विभागों के परिचय पत्र या चुनाव कार्य की डियूटी के पहचान पत्र को नहीं माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य अतिमहत्वपूर्ण होंने के कारण चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से टोल टैक्स की वसूली नहीं की जानी चाहिए। लेकिन टोल नाकों में मतदान कर्मचारियों से अभद्रता की जा रही है। सम्मान से बात भी नही की जा रही है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेश  शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, संजय गुजराल, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, प्रशांत सोंधिया, रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, अजय दुबे, योगेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, मंसूर वेग, नितिन अग्रवाल,आसुतोष तिवारी,राकेश उपाध्याय, नरेंद्र सेन ने चुनाव कार्य से आने जाने वाले कर्मचारियों से टोल टैक्स ना लिए जाने की मांग की जावे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर