मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ चुनाव: 18 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी निर्वाचित

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के सत्र वर्ष 2022-24 के लिए अध्यक्ष, महासचिव एवं वित्त सचिव सहित अट्ठारह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों हेतु चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिसूचना 28 जनवरी 2022 से शुरू होकर विगत डेढ़ माह तक चली।

तत्पश्चात अभियंता हितेश तिवारी अध्यक्ष, अभियंता विकास कुमार शुक्ला महासचिव, अभियंता सौरभ सोनी वित्त सचिव एवं मनोज तिवारी, सुरेश त्रिवेदी, इमरान खान, नेहा सिंह, आदित्य दुबे, सुधीर द्विवेदी और विकास श्रीवास्तव सहित 18 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने अभियंताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक नई ऊर्जा एवं विश्वास के साथ अभियंताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नए जोश और जुनून के साथ काम करने के लिए टीम तैयार हुई है।

अभियंता संघ ने अपने सभी अभियंताओं  को विश्वास दिलाया कि अभियंताओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास व समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि हम हमेशा अभियंता संघ को नई ऊंचाइयों में ले जाने का काम करेंगे। सभी प्रकार की जायज मांगों और अधिकारों के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा से काम करेंगे।