Wednesday, February 19, 2025
Homeएमपीबिजली कंपनियों के दो अभियंताओं सहित तीन कार्मिक आज 30 अक्टूबर को...

बिजली कंपनियों के दो अभियंताओं सहित तीन कार्मिक आज 30 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त

मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के दो अभियंताओं सहित तीन कार्मिक आज बुधवार 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सिविल संभाग-एक के कार्यपालन अभ‍ियंता सुशील कुमार भंडारी लगभग 43 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक  कॉमर्शि‍यल रेग्युलेटरी अफेयर्स-सीआरए कार्यालय में अधीक्षण अभ‍ियंता के पद पर कार्यरत आनंद कुमार दुबे लगभग 42 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता प्रोक्योरमेंट कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी एक के पद पर कार्यरत श्रीकान्त काले लगभग 40 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Related Articles

Latest News