Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजअमृतसर में आप कार्यकर्ता व उसके साथियों पर चली गोलियां, एक की...

अमृतसर में आप कार्यकर्ता व उसके साथियों पर चली गोलियां, एक की मौत

चण्डीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम दो बाइक सवार हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों पर गोलियां बरसा दीं। वारदात में एक की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत गांव लक्खूवाल में हुई है। आआपा से जुड़े युवक दीप इंद्र सिंह दीपू सरकारिया अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठा थे। रात तकरीबन साढ़े 8 बजे वहां बाइक पर 2 अज्ञात युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के पास पिस्टल थे।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान दीप इंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों का उपचार गुरदासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने कहा- 15 दिनों कर दिया जाएगा लाइन कर्मियों...

लाइन कर्मियों की लंबित समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बिजली कंपनी के सब-स्टेशनों और कालोनियों...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान...

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...