Wednesday, July 3, 2024
Homeटॉप न्यूजसैम पित्रोदा की दोबारा नियुक्ति पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला,...

सैम पित्रोदा की दोबारा नियुक्ति पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, इसे लोगों के साथ बताया धोखा

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से नियुक्त किया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोलते हुए कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। जिस व्यक्ति ने 140 करोड़ भारतीय का अपमान किया, कांग्रेस ने उसे फिर से नियुक्त कर दिया।

गुरूवार को भाजपा के प्रवक्ता सीआर केसवन ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहला काम सैम पित्रोदा को दोबारा से पद देकर स्पष्ट रूप से 140 करोड़ भारतीयों का अपमान और विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि सैम पित्रोदा नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। चुनाव अभियान के दौरान सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए सभी अस्वीकार्य और अक्षम्य बयानों के बाद उनका पुनर्वास करने के लिए कांग्रेस पार्टी की क्या मजबूरी है? कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति नस्लीय और कट्टर अपमान, दुर्व्यवहार, भेदभावपूर्ण बयानों को भूल या माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने चुनावों के दौरान रंगभेदी बयान दिया था। पित्रोदा की इस पुनर्नियुक्ति से जो महत्वपूर्ण बात सामने आई है, वह यह है कि कांग्रेस ने जो राजनीतिक इस्तीफे का नाटक किया, वह एक बकवास है। वे अब हमारे लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। लोग बहुत समझदार हैं। सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण और विभाजनकारी संस्कृति और मानसिकता को दर्शाता है।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...