Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजजापान के इशिकावा प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप, अस्थाई तौर पर...

जापान के इशिकावा प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप, अस्थाई तौर पर रोका गया बुलेट ट्रेनों का परिचालन

टोक्यो (हि.स.)। जापान के इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप क्षेत्र में सोमवार सुबह 6:31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप आने से लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

नोटो शहर, नानाओ और अनामिजू शहर के अलावा निगाटा प्रांत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है। इस बारे में जापान के प्रमुख समाचार पत्र द जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में विस्तार से चर्चा की है।

रिपोर्ट में मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि पांच महीने पहले भी शक्तिशाली भूकंप आया था। तब भारी क्षति हुई थी। एजेंसी के मुताबिक आज के भूकंप से नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे के पास वाजिमा और सुजु शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर के अनुसार, निगाटा प्रांत में काशीवाजाकी शहर और करिवा गांव में स्थित काशीवाजाकी-कारीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने कहा कि बिजली कटौती के कारण जोएत्सु और होकुरिकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। भूकंप के कारण दूरदराज के कांटो क्षेत्र में स्मार्टफोन पर विशेष प्रारंभिक चेतावनी अलर्ट जारी किए गए हैं। निगाटा, फुकुशिमा और टोयामा प्रांतों सहित कुछ स्थानों पर तेज झटके महसूस किए गए।

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...