Wednesday, July 3, 2024
Homeटॉप न्यूजझारखंड के कोल्हान जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार नक्सली,...

झारखंड के कोल्हान जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार नक्सली, दो जिंदा गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम (हि.स.)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हई है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि दो नक्सलियों को जीवित पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इनमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली शामिल है। अभी तलाशी अभियान जारी है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुवा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम को इस अभियान में यह कामयाबी मिली। कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल भी रहे।

उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले में नक्सलियों का सबसे बड़ा दस्ता मौजूद है। जिले के जराइकेला और टोंटो थाना क्षेत्र में मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, सिंगरई, अजय महतो का दस्ता सक्रिय है। इस दस्ते में 65 नक्सली कैडर हैं। चाईबासा जिले के ही गोइलकेरा और सोनूवा थाना क्षेत्र में मेहनत और अमित मुंडा का दस्ता सक्रिय है। इस दस्ते में 30 नक्सली कैडर हैं।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...