Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजभारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी लाइव फिडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी लाइव फिडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फ्रेंच टॉप 16 क्लब चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत के बाद शुक्रवार को लाइव फिडे रैंकिंग में शीर्ष 5 में पदार्पण किया।

वारंगल के रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन ने पहले दो राउंड में हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा और जर्मनी के विटाली कुनिन को हराया। नतीजतन, उनकी लाइव रेटिंग 2767.5 है और वे दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इयान नेपोमनियाचची से बस कुछ ही अंक पीछे हैं।

डी गुकेश, जिन्होंने फिडे कैंडिडेट्स जीता और विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिए डिंग लिरेन को चुनौती देंगे, 2763 की रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर खिसक गए।

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 2749 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर हैं, जबकि आर. प्रज्ञानानंद 2748.9 रेटिंग के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए।

मैग्नस कार्लसन 2827.2 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...