Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजराज्यसभा मतदान से सपा को झटका, मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा मतदान से सपा को झटका, मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ (हि.स.)। राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान से पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव के विश्वासपात्र पार्टी नेता और विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने इस्तीफा देकर पार्टी में अंतर्कलह और नाराजगी को स्पष्ट कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा में वोटिंग जारी है। मतदान से पूर्व समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज पांडेय भी पिछले दो दिनों से अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं थे। मनोज पांडे रायबरेली के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उधर, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की ओर से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।

उनकी नाराजगी बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी के बाद से देखी जा रही थी। हालांकि अपने इस्तीफे में मनोज पांडेय ने विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिए जाने की बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर की है। सियासी गलियारों में अब उनके राज्यसभा चुनाव में हो रहे मतदान में सपा के खिलाफ जाकर क्रास वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मनोज पांडेय बीजेपी प्रत्याशी को वोट कर सकते हैं।

विधायक मनोज पाण्डेय की तरह ही समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपने बागी तेवर पहले ही अपनाए हुए हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो अपनी पार्टी तक बना ली। लोकसभा सभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी जीताना भी समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...