Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजसंसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड के जरिए प्रवेश की कोशिश,...

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड के जरिए प्रवेश की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली (हि.स.)। संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। तीनों मजदूर हैं। इनके नाम कासिम, शोएब और मोनिस हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 4 जून दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के गेट नंबर 3 की बताई जा रही है।

सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर इनके आधार कार्ड देखे तो तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद आधार कार्डों की जांच की गई तब साफ हुआ कि वह फर्जी हैं। इसके बाद तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है। बताया गया है कि तीनों मजदूरों को संसद भवन परिसर के भीतर एमपी लाउंज के निर्माण कार्य के लिए रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में दो लोग संसद भवन की दर्शक दीर्घा में कूद गए थे। इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस घटना को संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध माना गया था। ताजा घटना फर्जी आधार कार्ड से जुड़ी है।

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...