Wednesday, July 3, 2024
Homeटॉप न्यूजराष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रदर्शित हुआ दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी,...

राष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रदर्शित हुआ दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी, यहां देखिए

रायपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर में प्रदेश के इकलौते कृषि विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी कृषि विवि में राष्ट्रीय आम महोत्सव की शुरुआत की गई है जो 14 जून तक चलेगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव में लोकल आम से लेकर देश विदेश के अनेक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में झूल से लेकर बांग्लादेशी आम बारी, थाईलैंड की मस्तारा सहित कई वैरायटी के आम मौजूद हैं। प्रदर्शनी में आम की 325 से अधिक किस्में प्रदर्शित की गई हैं। इसमें दुनिया का सबसे महंगा आम जापान की मियाजाकी किस्म देखने लोग उमड़ पड़े हैं। इसके अलावा आम से बने 56 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है

आम का व्यवसाय करने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वे 9 प्रकार के विदेशी आम इस राष्ट्रीय आम महोत्सव में लेकर आए हुए हैं। इसमें सबसे खास जापान की मियाजाकी किस्म है जो कि दुनिया का सबसे महंगा आम है। इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो है। मियाजाकी आम सुगंधित है और रेगुलर तरीके से भी इसका प्रोडक्शन होता है। जापान के योकोहामा मियाजाकी इसका मूल स्थान है। इसलिए इसे मियाजाकी नाम से जाना जाता है। जापान में खास तौर से इसे भगवान की पूजा के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस आम का उपयोग ज्यादातर कॉरपोरेट जगत में गिफ्ट लेन-देन के लिए किया जाता है। इसमें दो प्रकार के टेस्ट होते हैं। सूर्य के रोशनी वाले भाग का स्वाद पाइनएप्पल जैसा होता है। वहीं पीछे वाला भाग कच्चा नारियल के जैसा होता है। कलर में कमजोर होता है। इसलिए कलर देने इसे आईने के सामने रखा जाता है. फिर इसमें प्रॉपर तरीके से कलर आता है।

इसके अलावा प्रदर्शनी में यूएसए का जम्बो रेड की किस्म काआम है, जिसकी कीमत 12 हजार रुपये प्रति किलो है। यह दोनों आम बड़े साइज के हैं। बांग्लादेश के आम बारी की भी चार वैरायटी हैं। यह तीनों आम बारहमासी हैं। थाईलैंड की मस्तारा आम भी आप इस राष्ट्रीय आम महोत्सव में देखने को मिल रहा है।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंदेल ने कहा कि आम महोत्सव का आयोजन लोगों को आम की प्रजातियों को बताने के लिए किया गया है। आम कमाई और पर्यावरण के लिहाज से भी लोगों को जागरूक करने के लिए है। यहां पर गुलाब खास, हाथीझूल, जंबो रेड, अल्फांसो और बैगन फली जैसे आमों की प्रजाति रखी गई है। इसके अलावा जो आम बोलचाल की भाषा में हमारे पास आम होते हैं जैसे दशहरी चौसा भी यहां पर हैं।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...