मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख लाभदायक नहीं है। 1 और 2 मई की तारीख ठीक है। विशेष कार्यों के लिए 26 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय बहुत उपयुक्त है। अपने विशेष कार्यों को आप उन्हें 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख को ना करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको शासन से एकाएक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध एवं शादी ब्याह के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है, परंतु किसी बड़े व्यक्ति के असहयोग से मामला बिगड़ सकता है। अतः आपको इस संबंध में बहुत सतर्क रह कर कार्य करना है। हो सकता भाग्य आपका साथ नहीं देगा। धन आने का  योग है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शत्रुओं से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करना चाहये। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनैला। राशि रत्न मूंगा।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। अतः इन तारीखों में आप अपने विशेष कार्यों को टाल दें। 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख सामान्य है। वहीं 1 और 2 मई भी तारीख भी फलदायी नहीं है। इस प्रकार यह सप्ताह आपके लिए कोई बहुत अच्छा नहीं है। इस सप्ताह आपको या आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। शासन आपको सहयोग करेगा परंतु सहयोग की मात्रा अत्यंत अल्प होगी। भाग्य एकाएक आपका साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का सबसे उपयुक्त दिन शुक्रवार है। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला। राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 26 27 एवं 28 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29, 30 तारीख फलदायी नहीं है। वहीं 1 और 2 मई की तारीख अत्यंत फलदायक है। आप द्वारा 1 एवं 2 मई  को किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख आपके अनुकूल नहीं है, अतः इस तारीख में आप कोई अत्यावश्यक कार्य अपने हाथ में ना लें। समय की अनुकूलता को देखकर कार्य करने से सफलता में वृद्धि होती है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है।यह धन व्यापार या किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट संभव है। वाहन दुर्घटना का योग है। भाग्य ठीक रहेगा। आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें तथा उस दिन भगवान विष्णु या उनके किसी और अवतार जैसे श्री रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का अनुकूल दिन रविवार। राशि रत्न पन्ना। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 26, 27 तारीख एवं 28 तारीख की दोपहर तक का समय अत्यंत उपयुक्त है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख सामान्य है। 1 और 2 मई की तारीख विशेष फलदायी नहीं है। आपको अपने कार्यों की सफलता के लिए 26,  27 एवं 28 तारीख की दोपहर तक के समय का उपयोग करना चाहिए।  1 मई और 2 मई को को आपको विशेष कार्यों को टालना चाहिए।  पिताजी एवं शासन से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे।आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। आपका राशि रत्न मोती । सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह फलदायी है, लेकिन 1 और 2 मई की तारीख बहुत फलदायी है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा, हालांकि नौकरी में कोई परेशानी आ सकती है। आपका अपने अधिकारी से झगड़ा हो सकता है, अतः आपको चाहिए कि आप अपने वाणी में संयम रखें। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए यह अच्छा समय है। अगर वे प्रयास करेंगे तो उनकी शादी तय हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह घर की पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। इस सप्ताह आपका शुभ दिन रविवार है। आपका राशि रत्न माणिक्य है तथा सप्ताह का रत्न मूंगा है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह शुभ फलदायक है। परंतु 1 मई और 2 मई अत्यंत उत्कृष्ट रूप से लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप 1 मई और 2 मई  का उपयोग अपने लाभकारी कार्यों हेतु करें।  इस सप्ताह कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। आपको चाहिए कि आप अपनी वाणी पर संतुलन रखें। भाग्य आपके अनुकूल नहीं रहेगा, आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकले। सप्ताह का शुभ दिन रविवार। सप्ताह का रत्न मोती। राशि रत्न पन्ना।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 26, 27, 28 तारीख अति उत्तम है, इन तारीखों में किये गए कार्यों में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस सप्ताह की 29 और 30 अप्रैल तथा 1 और 2 मई की तारीखें भी शुभ हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाइयों का आपको सहयोग मिल सकता है। आपको चाहिए इस सप्ताह चीटियों को खाना खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला। आपका राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 26, 27 एवं 28 तारीख फलदायी नहीं है। वहीं 29 और 30 तारीख सामान्य है। 1 मई और 2 मई की तारीख आपके लिए शुभ हैं। इस सप्ताह आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके प्रयासों से शत्रु समाप्त हो सकते हैं। वाहन या किसी अन्य चीज से आपको चोट लगने का खतरा है।  आपको चाहिए आप चोट से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार। सप्ताह का पुखराज या सुनेला। आप का राशि रत्न मूंगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 तारीख की दोपहर तक का समय सामान्य है। 28 तारीख की दोपहर के बाद से 29 और 30 अप्रैल की तारीख शुभ नहीं है,  इन दिनों आप सभी कार्यों को टालने का प्रयास करें। जबकि 1 और 2 मई की तारीख आपके लिए अत्यंत लाभकारी  है। इन तारीखों में आपको आप कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यापार में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।। पुत्र पुत्रियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। छात्रों की पढ़ाई लिखाई अत्यंत अच्छी चलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार। सप्ताह का शुभ रत्न पुखराज या सुनेला। राशि रत्न पुखराज या सनेला।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 26, 27, 28 तारीख अत्यंत शुभ है, जबकि 29 और 30 तारीख  सामान्य है। 26, 27और 28 तारीख के दौरान किये गए कार्यों में से आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं 1 और 2 मई को आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचें। इस सप्ताह जनता में आपका यश बढ़ेगा। आपकी माता जी को बहुत सुख मिलेगा। आपके बच्चों को कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपको खून का या हड्डी का रोग हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड। राशि रत्न नीलम।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की  26, 27 एवं 28 तारीख फलदायी है, जबकि 29 और 30 तारीख सामान्य है। वहीं 1 और 2 मई की तारीख अच्छी है। जिन जातकों  की शादी नहीं हुई है उनके लिए इस सप्ताह शादी का बहुत अच्छा योग आ रहा है। प्रयास करने पर उनका विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों का इस समय विंशोत्तरी दशा खराब होगी, उनके साथ दुर्घटना होने का खतरा भी है। धन का आते आते रुकने का योग है। भाई बहनों का बहुत अच्छा प्यार मिलेगा। आपको चाहिए कि आप अपनी वाणी पर संयम बरतें अन्यथा, इस सप्ताह आप कई व्यक्तियों से लड़ाई कर लेंगे। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह मंगल देव के शांति का उपाय करवाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड । राशि रत्न नीलम।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 तारीख अत्यंत प्रतिकूल हैं, अतः इन तारीखों में आप अपने महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें, जबकि 29 और 30 तारीख सामान्य है, वहीं 1 मई और 2 मई की तारीख अत्यंत लाभकारी है। आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य 1 और 2 मई को करने का प्रयास करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस सप्ताह आपके पास बहुत धन आने का योग है। व्यापार में फायदा होने का योग है। जनता में आपको समर्थन इस सप्ताह नहीं मिलेगा। आपकी खर्चे इस सप्ताह बहुत बढ़ेंगे। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप राहु को शांत करने का उपाय करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार। इस सप्ताह का रत्न मूंगा। आपका राशि रत्न पुखराज। आपको इस सप्ताह पुखराज नहीं पहनना चाहिए अन्यथा आप के खर्चे बहुत बढ़ जाएंगे।

Saptahik rashifal horoscope

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।