मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख ठीक नहीं है। 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 तारीख भी ठीक है। मेष राशि के जातक जिनकी अभी शादी नहीं हुई है, उनकी शादी बनने का योग प्रारंभ हो गया है, अगर वे प्रयास करेंगे तो उनकी शादी इस सप्ताह तय हो सकती है। कर्मचारियों के अपने अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। परंतु व्यापार पर ध्यान ज्यादा देना पड़ेगा। व्यापारियों को चाहिए कि राहु और केतु की शांति हेतु हुए किसी अच्छे ब्राह्मण से उपाय करवाएं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए 16 एवं 17 तारीख ठीक है। 18 तारीख ठीक नहीं है। 19, 20 एवं 21 तारीख सामान्य है। 22 तारीख बहुत अच्छी है। पति और पत्नी के बीच विवाद होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य साथ दे सकता है। अधिकारियों से संबंध ठीक बनेंगे। पूरे सप्ताह गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख भी ठीक नहीं है। 22 तारीख ठीक है। पति और पत्नी के बीच बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। अधिकारियों से संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।शत्रु परास्त होंगे। आपको अपने शत्रु को हराने का यह सबसे अच्छा समय है। संतान से सुख प्राप्त होगा  विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख ठीक है। 18 तारीख खराब है। 19, 20 और 21 तारीख की अच्छी है। 22 तारीख खराब है। जनप्रतिनिधियों का अपने जनता में अच्छा सम्मान होगा। धन धान्य की वृद्धि होगी।पति पत्नि से सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फायदा होगा। भाग्य साथ देगा। आपको चाहिए कि आप घर से निकलने के पहले माता पिता से आशीर्वाद ले कर के ही निकले। अगर वे आपके साथ नहीं रहते हैं, तो दूरभाष पर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें और अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम कर घर से बाहर जाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख अच्छी है। 18 तारीख भी ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख ठीक नहीं है। 22 तारीख बहुत अच्छी है। सिंह राशि के जातकों का अपने अधिकारियों से विवाद हो सकता है। इस विवाद में सिंह राशि वालों की जीत होगी। जनता में मान सम्मान नहीं मिलेगा। माता को कष्ट हो सकता है। खर्चे में वृद्धि हो सकती है। भाग्य साथ नहीं देगा। यात्रा के दौरान सतर्क  रहें। शनिदेव की पूजा करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है 18 तारीख बहुत अच्छी है। 16 और 17 तारीख को आपको मानसिक क्लेश रहेगा। इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति होगी। पुत्र और पुत्रियों से आपको सुख मिलेगा। भाग्य साथ नहीं देगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख सामान्य है। 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 तारीख सामान्य है। कुल मिलाकर यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने का योग है। मानसिक कष्ट रहेगा। जनप्रतिनिधियों को जनता से सुख प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे। गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख ठीक है। 18,19, 20 और 21 तारीख भी अच्छी है। 22 तारीख बहुत अच्छी है। शासकीय काम निपटाने के लिए इनको 22 तारीख का सहारा लेना चाहिए। पुत्र और पुत्रियों से सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का विद्या अध्ययन ठीक चलेगा। पति पत्नी के बीच विवाद संभव है, जिसको की टालना उचित होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 16 और 17 तारीख खराब है। 18 तारीख बहुत अच्छी है।19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। 22 तारीख भी ठीक है। धन आने में विघ्न बाधाएं रहेंगी। माताजी से प्यार बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। चिड़ियों को दाना दें।
अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं, तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 16, 17, 18 तारीख ठीक नहीं है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 तारीख  ठीक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनकी शादी तय हो सकती है। कृपया इस कार्य में जो भी प्रयास कर रहे हैं उस में तेजी लाएं। बच्चों से सुख नहीं प्राप्त होगा। धन प्राप्ति का योग है। कार्यालय में आपका दबाव रहेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। गुरुवार का व्रत रखें।
अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 16 , 17 और 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख ठीक नहीं है। 22 तारीख बहुत अच्छी है। इस सप्ताह आप के खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक दबाव बढ़ेगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। बुधवार का व्रत रखें। अगर आप चंद्र राशि से राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है।अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 16, 17 तारीख ठीक है। 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19, 20 और 21 तारीख भी ठीक है। परंतु 22 तारीख बहुत खराब है। मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। भाग्य बहुत साथ देगा। एक्सीडेंट से बचें। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश