इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे उसके उपरांत 12 तारीख को 5:36 बजे प्रातः से वृष राशि मैं गमन करेंगे। चंद्रमा 14 तारीख को 5:14 बजे सायं से मिथुन राशि में और 16 तारीख को 3:30 बजे रात से कर्क राशि में गमन करेंगे।

सूर्यदेव प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे तथा 14 तारीख के 3:01 बजे रात से वृष राशि में गोचर करेंगे। पूरे सप्ताह मंगल मिथुन में बुध शुक्र और राहु वृष राशि में और  गुरु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। पूरे सप्ताह शनि मकर राशि में गोचर करेंग। 

वर्तमान में सूर्य 14 तारीख तक मेष राशि में है। यहां यह उच्च के होते है। सूर्य की यह स्थिति मिथुन कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदाई है। सूर्य की स्थिति का फायदा मिथुन कर्क और सिंह राशि वालों को उठाना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह शुभ है। आपके जो कार्य नहीं हो रहे हैं, उनकी कार्यसिद्धि के लिए 10 और 11 मई की तारीख सर्वथा उपयुक्त है, इन तारीखों में आप द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। इस सप्ताह आपको शासन से सहयोग मिलेगा। आपके लग्न में इस समय उच्च के सूर्य विराजमान है, जो कि 14 तारीख तक रहेंगे। इस अवधि में आपको हर तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति हो सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन परिश्रम करना होगा। अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम बरतें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की पहली रोटी गौ माता को  खिलाएं। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की  12 ,13 और 14 मई अत्यंत शुभ फलदायक है और 15 और 16 मई की तारीख भी उत्तम है, लेकिन 11 और 12 तारीख को सतर्क रहें। इस सप्ताह आप अपने आवश्यक कार्य 12, 13 और 14 तारीख को निष्पादित करें, इन तारीखों में आपके कार्य अवश्य सिद्ध होंगे। इस सैप आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, अतः सतर्क रहें। धन आने का कोई विशेष योग नहीं है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह हेतु इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए। शासन से आपको सहयोग मिलेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका एकाएक साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने से पहले माता और पिता जी से आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन इस सप्ताह की  15 और 16 तारीख अति उत्तम है। प्रयास करें कि आप अपने जरूरी कार्य इन्हीं तारीखों में करें। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । 14 मई तक धन लाभ का उत्तम योग है । भाग्य सामान्य रूप से ही साथ देगा। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। शत्रु से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। बीमारी और दुर्घटना से बचने के लिए आपको शनि की शांति का उपाय करवा लेना चाहिए। अगर आपने साल भर के अंदर इस उपाय को करवा लिया है तो पुनः करवाने की आवश्यकता नहीं है। सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापार से धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 तारीख अति उत्तम है। ‌ 12 ,13 और 14 मई की तारीख भी ठीक है। अगर आप  प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को परास्त कर लेंगे। इस सप्ताह 14 मई तक शासन में आपकी प्रतिष्ठा अत्यंत बढ़ेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में लाल रंग का  पुष्प और चावल डालकर भगवान सूर्य को गायत्री मंत्र के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह फलदायी है, विशेष तौर पर इस सप्ताह की 12, 13 और 14 तारीख अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि अपने लंबित कार्यों को इस सप्ताह 12, 13 और 14 मई को करने का प्रयास करें। इस प्रयास में आप अवश्य सफल होंगे। इस सप्ताह कार्यालय आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। नौकरी में सामान्य दिनचर्या ही रहेगी। भाग्य इस सप्ताह आपका अत्यंत साथ देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। जीवन साथी  से संबंध अच्छे रहेंगे। जिन जातकों के भी विवाह नहीं हुए हैं, उनके विवाह होने का समय आ गया है। उनको अपने विवाह हेतु प्रयास करना चाहिए। आपको चाहिए इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। विवाह के  इच्छुक जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए।  इस सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 12 ,13 और 14 तारीख उत्तम है। 15 और 16 तारीख अत्यंत उत्तम है। आपको अपने सभी लंबित कार्यों को करने हेतु 15 और 16 तारीख को प्लान करना चाहिए। इन तारीखों में आप के द्वारा किए गए कार्यों में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कार्यालय में आपको असहयोग प्राप्त होगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका नरम गरम साथ देगा। आपके पेट में पीड़ा का योग है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। शादी ब्याह में बाधाएं आएंगी, सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को व्रत रहें तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 3 बार जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 10 और 11 तारीख अत्यंत लाभदायक है। लेकिन इस सप्ताह आप 12, 13 और 14 तारीख को सतर्क रहें। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ बहुत कम देगा । 14 मई तक आपके जीवन साथी की उन्नति का योग है। बच्चों की शिक्षा अच्छी चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह केतु पूजा करें, जिससे धन लाभ होगा। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 12 ,13 और 14 तारीख अत्यंत शुभ फलदायक है, इन तारीखों में किये गए कार्य अवश्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिन जातकों के विवाह अभी नहीं हो पा रहे हैं उनके लिए यह अति उत्तम समय है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने से पहले माता और पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। आपका सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा है, हालांकि आपको इस सप्ताह की 12, 13 और 14 तारीख को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपकी पत्नी को कष्ट होने की संभावना है। इस अवधि में आपके पास धन  आने का अच्छा योग है। छात्रों की पढ़ाई बहुत अच्छी चलेगी। आपके बच्चों की उन्नति होगी। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह चीटियों को खाना खिलाए। इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के प्रारंभिक 5 दिन अत्यंत लाभदायक हैं, किन्तु इस सप्ताह की  15 और 16 तारीख को कोई जोख़िम न उठाएं। इस सप्ताह 14 तारीख तक आपको कार्यालय से बिल्कुल सपोर्ट नहीं मिलेगा। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। माताजी का प्यार भी आपको मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह सकारात्मक रहेगा। विशेष रूप से इस सप्ताह की 12 ,13 और 14 तारीख अत्यंत शुभ है। इन तारीखों में किये गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको वाहन या मकान योग है। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह का भी योग है। भाग्य इस सप्ताह आपका कम साथ देगा, अतः परिश्रम पर विश्वास करें। बच्चों को परेशानी हो सकती है। बच्चों को परेशानी से बचाने के लिए आपको चाहिए कि आप इस  सप्ताह मंगलवार का व्रत करें तथा मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ है, विशेष तौर पर इस सप्ताह की 15 और 16 तारीख अत्यंत लाभदायक है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 15 और 16 तारीख को करना चाहिए। इस सप्ताह आपकी एक बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। समय आने पर विवाह, मकान या वाहन में भी इस वर्ष खर्चे होंगे। भाग्य आपका ठीक है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बृहस्पतिवार का व्रत करें तथा बृहस्पति के शांति का उपाय करवाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

Jyotish horoscope

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्म तिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिख कर पूछ सकते हैं।