इस सप्ताह चंद्रमा 12 अप्रैल को 10:54 बजे दिन से मेष राशि में प्रवेश करेगा तथा 14 तारीख को 10:29 बजे रात से वृष राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 17 तारीख को 10:01 बजे दिन से मिथुन राशि में गमन करेंगे। सूर्य देव 12 और 13 तारीख को मीन राशि में रहेंगे तथा 13 तारीख के 4:40 बजे रात अंत से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि सूर्य उच्च के होते हैं, अतः मेष मिथुन कर्क सिंह वृश्चिक धनु मीन आज राशियों के लिए अत्यधिक फलदायक होंगे। मंगल 12 तारीख को वृष राशि में रहेंगे तथा 13 तारीख को रात 10:40 बजे से मिथुन राशि गमन करेंगे। बुद्ध 12, 13, 14 एवं 15 तारीख को मीन राशि में रहेंगे तथा 16 तारीख के 8:32 बजे रात से मेष राशि में गोचर करेंगे। पूरे सप्ताह गुरु कुंभ राशि में शनि मकर राशि में शुक्र मेष राशि में तथा राहु वृष राशि में रहेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 12 13 एवं 14 तारीख बहुत अच्छी है। 15, 16, 17 एवं 18 तारीख अच्छी है। इस प्रकार यह पूरा सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा है। विशेष कार्यों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख बहुत उपयुक्त है। इस सप्ताह आपको शासन से बहुत सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध एवं शादी ब्याह के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है, परंतु किसी बड़े व्यक्ति के असहयोग से मामला बिगड़ सकता है। अतः आपको इस संबंध में बहुत सतर्क रह कर कार्य करना है। गलत रास्तों से धन आने का योग है। आपके पराक्रम में इस सप्ताह कमी आएगी। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शत्रुओं से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करना चाहये। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार। लाल रंग का रुमाल रखना आपके लिए फलदायक होगा ।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख हानिकारक है। 15 और 16 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 17 एवं 18 तारीख ठीक है। विशेष कार्यों के लिए 15 और 16 तारीख का सहारा लें। 12, 13 एवं 14 तारीख को अधिकांश कार्यों में आपको असफलता मिलेगी। आपको और आपके जीवनसाथी को  शारीरिक कष्ट हो सकता है। बच्चों को भी कष्ट संभव है। शासन से सहयोग में कमी आएगी। भाग्य एकाएक आपका साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत, तांबे के पात्र में जल चावल एवं लाल पुष्प डालकर गायत्री मंत्र या सूर्य देव के मंत्र के साथ सूर्य देव को जल अर्पण करें। सप्ताह का सबसे उपयुक्त दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख लाभदायक है। 15 एवं 16 तारीख हानिकारक है। 17 एवं 18 तारीख बहुत शुभ है। आप द्वारा 17 एवं 18 तारीख को किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत कार्य सफल होंगे। 15 एवं 16 तारीख को किए जाने वाले कार्यों से आपको हानि प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता को देखकर कार्य करने से सफलता में वृद्धि होती है। इस सप्ताह  आपको धन प्राप्ति का योग है। यह धन व्यापार या किसी अन्य श स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रुओं में वृद्धि होगी । वाहन दुर्घटना का योग है। भाग्य सामान्य रहेगा। आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का अनुकूल दिन रविवार।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख अत्यंत अनुकूल है। 15 एवं 16 तारीख लाभकारी है। 17 एवं 18 तारीख हानिकारक है। आपको अपने कार्यों को करने के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख का सहयोग लेना चाहिए। 17 और 18 तारीख को आपको विशेष कार्यों को टालना चाहिए। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य है। शासन से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें। आपका शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख लाभदायक है। 15 एवं 16 तारीख शुभ है। 17 एवं 18 तारीख ठीक है। इस सप्ताह भाग गया आपका आपका भाग्य साथ देगा शासन आपके अनुकूल रहेगा नौकरी में कोई परेशानी आ सकती है जनता का आपको सहयोग मिलेगा गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आपको चाहिए कि आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करें। आपका शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख अत्यंत खराब है। 15 एवं 16 तारीख सामान्य है। 17 एवं 18 तारीख अत्यंत लाभकारी आपको चाहिए कि आप 17 और 18 तारीख का उपयोग अपने लाभकारी कार्यों हेतु करें। 12, 13 एवं 14 तारीख को आप द्वारा किए गए कार्यों में हानि की संभावना है। 12, 13 एवं 14 को आप 30 प्रतिशत कार्यों में ही सफल होंगे। इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में हानि होगी। भाग्य आपका कभी साथ देगा और कभी नहीं देगा। पुत्रीयों से आपको लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में कमी होगी। जनता में सम्मान मिलेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ दिन रविवार।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। 12, 13 एवं 14 तारीख अत्यंत शुभ है। 15 एवं 16 तारीख अत्यंत हानिकारक है। 17 एवं 18 तारीख ठीक है। आप को 12, 13 एवं 14 तारीख को किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत से ऊपर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 15 और 16 तारीख को आपको कम से कम कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए। इस तारीख को आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। कार्यालय में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन कम मिलेगा। जिन जातकों की शादी तय नहीं हुई है, उनकी शादी तय होने का यह सुनहरा समय है। प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको चाहिए इस सप्ताह आप चीटियों को प्रतिदिन खाना दें। शुभ दिन बुधवार।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कम सफलता देने वाला है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह ज्यादा जोखिम वाले काम करने का प्रयास कम से कम करें। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके प्रयासों से शत्रु समाप्त हो सकते हैं। वाहन या किसी अन्य चीज से आपको चोट लगने का खतरा है। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ दिन बृहस्पतिवार।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 12, 13 एवं 14 तारीख ठीक है। 15 और 16 तारीख अत्यंत हानिकारक है। इस दिन आप सभी कार्यों को टालने का प्रयास करें। इस दिन आप द्वारा किए गए कार्यों में आपको हानि की संभावना 80 प्रतिशत के आसपास है। 17 और 18 तारीख अत्यंत अनुकूल है। इस दिन आपको सफलता की उम्मीद 90 प्रतिशत से ऊपर है। 15 तारीख के उपरांत आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। पुत्र पुत्रियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर से बाहर निकलने के पहले अपने माता पिता जी से आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ दिन रविवार।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 12, 13 और 14 तारीख अत्यंत शुभ फलदायक है। 15 और 16 तारीख सामान्य है। 17 और 18 तारीख हानिकारक है। शुभ फलदायक दिन में काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी तथा 17 और 18 को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। इस सप्ताह जनता में आपका यश बढ़ेगा। आपको अपने अधिकारियों से इस सप्ताह अच्छा समर्थन मिलेगा। आपके बच्चों को कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। आपके या आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह ठीक है। भाग्य सप्ताह आपका साथ दे सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी का बहुत अच्छा योग आया है। प्रयास करने पर उनका विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों का इस समय विंशोत्तरी दशा खराब होगी उनके एक्सीडेंट का खतरा भी है। धन का आते आते रुकने का योग है। भाई बहनों का बहुत अच्छा प्यार मिलेगा। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं। शुभ दिन शनिवार।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 17 और 18 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 17और 18 तारीख को आप जो भी काम करेंगे उनका परिणाम आपके लिए अनुकूल होगा। इस सप्ताह आपके पास बहुत धन आने का योग है। व्यापार में 16 तारीख के बाद फायदा होने का योग है। जनता में आपको समर्थन इस सप्ताह 14 तारीख के बाद कम मिलेगा। भाई बहनों का प्यार इस सप्ताह आपको कम मिल पाएगा। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप राहु को शांत करने का उपाय करें। शुभ दिन रविवार।

Saptahik rashifal

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।