इस सप्ताह चंद्रमा 29 मार्च को दिन में कन्या राशि में रहेंगे। 29 मार्च के 3:59 बजे रात अंत से तुला राशि के हो जाएंगे। चंद्रमा 1 अप्रैल को 6: 21 बजे प्रातः से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 3 अप्रैल को 8:45 से चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस पूरे सप्ताह सूर्य बुध और शुक्र मीन राशि रहेंगे तथा गुरु और शनि मकर राशि में एवं राहु और मंगल वृष राशि में भ्रमण करेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 29 तारीख खराब है। 30 और 31 तारीख बहुत अच्छी है। 1 और 2 तारीख बहुत ज्यादा खराब है तथा 3 और 4 तारीख ठीक है। आपको चाहिए कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य जो इस सप्ताह करने आवश्यक हैं, उनको 30 और 31 तारीख को करने का प्रयास करें। इन प्रयासों में आपको 90 प्रतिशत के आसपास सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको चाहिए कि आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय 1 और 2 अप्रैल को ना लें। 1 और 2 अप्रैल को आपको अधिकांश कार्यों में और असफलता मिलेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह बढ़ेंगे। आपको इस सप्ताह धन प्राप्ति हो सकती है। कार्यालय में आपको सम्मान मिलेगा। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उनके विवाह तय का समय नजदीक आ रहा है। परीक्षा में सफलता का योग है। आपसे अनुरोध है कि आप इस सप्ताह लाटरी आदि में धन न लगाए। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। कष्ट से बचने के लिए आपको चाहिए कि कि आप इस सप्ताह शनिदेव का पूजन करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 29 मार्च ठीक है। 30 और 31 मार्च खराब है। 1 और 2 अप्रैल सामान्य है। 3 और 4 अप्रैल पुनः खराब है। इस सप्ताह आपके पास पैसा आएगा। आपको व्यापार में लाभ होगा। भाग्य एकाएक आपका साथ देगा। आपको या आपके  जीवनसाथी को या प्रेमी या प्रेमिका को कष्ट हो सकता है। वार्तालाप में सावधानी बरतें अन्यथा संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है। आपको चाहिए कि आप इस मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें तथा हनुमान चालीसा का तीन बार जाप करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 29 मार्च बहुत अच्छा है। 30 और 31 मार्च भी ठीक रहेगा। 1 और 2 अप्रैल मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत खराब है। 3 और 4 अप्रैल बहुत अच्छा रहेगा। आप द्वारा 29 मार्च 3 अप्रैल और 4 अप्रैल  को किए गए कार्यों में से 95 अप्रैल के आसपास कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे तथा अगर आप प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो जाएंगे। वाहन बिजली या लोहे इत्यादि से आपको इस सप्ताह कष्ट होने की संभावना है। कार्यालय में आपका बहुत अच्छा प्रभाव रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात मानेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार को व्रत रखें और मंदिर में जाकर विष्णु भगवान की या राम जी की या कृष्ण जी की पूजा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 29 मार्च ठीक है। 30 और 31 मार्च बहुत अच्छी है। 1 और 2 अप्रैल सामान्य है । 3 और 4 अप्रैल बहुत खराब है। 30 एवं 31 तारीख को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत से ऊपर कार्य सफल रहेंगे। आपको इस समय का उपयोग अपने ऐसे कार्यों के लिए करना चाहिए जिनमें आपको सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हो। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। इस सप्ताह लड़कों से आपको कम सुख प्राप्त होगा, परंतु आपकी कन्या आपकी मदद करेगी। इस समय आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस समय का बहुत लाभ उठाएं। व्यापार में आपको हानि होने की संभावना है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन चीटियों को खाना दे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 29, 30 एवं 31 मार्च की तारीख अच्छी है। 1 और 2 अप्रैल सामान्य है। 3 और 4 अप्रैल अच्छा है। इस सप्ताह आप का अपने अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि आप वाद-विवाद से बचें। प्रेम प्रसंगों एवं शादी ब्याह के मामले में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम प्रसंग प्रारंभ करने के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है कृपया ध्यान रखें। आपके शत्रु आपके ऊपर आघात करने का प्रयास करेंगे। उन से सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत गाय को हरा चारा खिलाएं। इस पूरे सप्ताह यह कार्य आपके लिए बहुत आवश्यक है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 29 मार्च बहुत अच्छा है। 30 और 31 मार्च  ठीक है। 1 और 2 अप्रैल सामान्य हैं। 3 और 4 अप्रैल बहुत अच्छा है। यह पूरा सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक है। आपको चाहिए कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्य 29 तारीख को या 3 और 4 तारीख को करने का प्रयास करें। इस कार्य में आपको 90 प्रतिशत से ऊपर सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद नहीं मिलेगी। आपके शत्रु आप पर हावी  हो सकते हैं। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। परंतु परीक्षा में आपके अच्छे नंबर आएंगे। प्रेम प्रसंगों एवं शादी में  सफलता का योग है। जिन जातकों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह का योग शीघ्र आ रहा है। विवाह शीघ्र हो इसके लिए आपको बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए तथा अन्य दिन गाय को घर की बनी पहली रोटी से खिलाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 29 मार्च बहुत खराब है जिस दिन आप कोई महत्वपूर्ण कार्य अपने हाथ में ना लें या कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना करें 30 और 31 मार्च आपके लिए अच्छा है। इस दिन आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। इस समय आप जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उनमें 95 प्रतिशत कार्य में आपको सफलता मिलेगी। एक दो 3 और 4 अप्रैल सामान्य है। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है, परंतु यह कष्ट मामूली ही होगा। आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप यह प्रयास करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंदिर में जाकर किसी कोढ़ी को या किसी बहुत गरीब व्यक्ति को अपना पुराना वस्त्र दान दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 29 तारीख ठीक है। 30 और 31 मार्च बहुत खराब है। 1, 2, 3 और 4 अप्रैल सामान्य है। आपको अपने भाई बहनों से इस सप्ताह एकाएक मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में कष्ट होगा। भरपूर लाभ या धन प्राप्ति का भी योग है। शेयर आदि मैं आपको लाभ हो सकता है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। आपके जो प्रेम संबंध वर्तमान में चल रहे हैं, उनसे बातचीत करते समय आप सावधानी बरतें तथा जो वादे आप करते हैं उनको पूरा करें, अन्यथा इन प्रेम संबंधों में खटास आ जाएगी। आपको चाहिए कि आप अपने जीवनसाथी का कष्ट दूर करने के लिए पूरे सप्ताह प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह 1 और 2 अप्रैल को आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अथवा महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए। अगर 1 और 2 अप्रैल को और कोई विशेष कार्य अपने हाथ में लेते हैं तो उसमें सफलता का योग कुल 40 प्रतिशत ही रहेगा। 30 और 31 मार्च ठीक है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य महत्वपूर्ण निर्णय 29 मार्च और 3 या 4 अप्रैल को करना चाहिए। आपकी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यालय में भी आप के मान मर्यादा में वृद्धि होगी। आपके भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी तथा जीवन साथी का आपको पूर्णतया सहयोग मिलेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता पिता से आशीर्वाद लें, अगर माता पिता जी साथ में रहते हैं तो सुबह सुबह उठ के उनके पैर छुए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए 30 मार्च और 31 मार्च अच्छा दिन है। इस दिन में जो भी कार्य करेंगे, उसमें से 90 प्रतिशत कार्यों में उनको सफलता मिलेगी। मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वे अपने महत्वपूर्ण कार्य 3 और 4 अप्रैल को ना करें। इस दिन में जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे 30 प्रतिशत कार्यों में ही उनको सफलता मिलेगी। 29 मार्च 1 और 2 अप्रैल सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है, अन्यथा आप किसी से भी लड़ाई कर सकते हैं। इस प्रयास में आपको 90 प्रतिशत से ऊपर सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह चीटियों को दाना दे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए 29 तारीख बहुत खराब है। 30 और 31 तारीख ठीक है । 1 और 2 अप्रैल भी ठीक है। 3 और 4 अप्रैल अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य समय है। मनचाहे कार्यों में सफलता पाने के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का बहुत अच्छा योग है। आपका मन करेगा कि आप कोई बड़ा व्यवसाय या कोई बड़ा कार्य अपने हाथ में ले। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल अर्पण करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 29 मार्च तथा 3 और 4 अप्रैल बहुत अच्छे हैं। इन दिनों का उपयोग आपको अपने विशेष कार्य करने के लिए करना चाहिए। 30 और 31 मार्च बहुत खराब है। 1 और 2 अप्रैल सामान्य हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य 30 और 31 मार्च को करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।  आपके शत्रु आपसे परास्त हो जाएंगे, परंतु आपको इसके लिए प्रयास करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग बढ़ाने के लिए यह समय ठीक है। आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत रखें तथा उस दिन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी करें।

Saptahik rashifal

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।